'फसाद से बचाकर रखें कान्हा की नगरी को', राकेश टिकैत ने मथुरा की जनता से की अपील

'फसाद से बचाकर रखें कान्हा की नगरी को', टिकैत जनता से की अपील

मथुरा, 28 दिसंबर: भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने मथुरा वासियों ने एक खास अपील की है। ये अपील उन्होंने विधानसभा चुनाव को देखते हुए की है। टिकैत ने कहा, 'कान्हा की नगर को फसाद से बचाकर रखें।' उन्होंने कहा कि कुछ लोग वोट के खातिर मथुरा को मुजफ्फरनगर बनाना चाहते है, लेकिन आपको यह नहीं होने देना है। कहा कि मथुरा भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि है, यहां सब लोग प्रेम से रहते हैं।

Rakesh Tikait appealed to save Mathura from riots

हालांकि, राकेश टिकैत ने किसी पार्टी का नाम लिया। बैगर नाम लिए उन्होंने कहा, 'इन्हें वोट तो मिल नहीं रहैं है इसलिए ये मथुरा की शांति भंग करने की कोशिश कर रहे हैं, जहां लोग शांतिपूर्ण तरीके से प्रार्थना कर रहे हैं और जनजीवन सामान्य रूप से चल रहा है।' आपको बता दें कि बीते एक वर्ष से धर्म और आस्था की नगरी मथुरा लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। इसकी वजह है श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही मस्जिद ईदगाह जमीन विवाद। वहीं, अब यूपी विधानसभा चुनाव से पहले यह मुद्दा एक बार फिर गरमाने लगा है।

इसी मुद्दे को लेकर किसान नेता राकेश टिकैत का ये बयान सामने आया है। बता दें, राकेश टिकैत सोमवार 27 दिसंबर को मथुरा पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात की। मीडिया से बातचीत करते हुए किसान नेता ने एक बार फिर स्पष्ट किया, 'किसानों ने अपना आंदोलन स्थगित किया है, खत्म नहीं।' टिकैत ने कहा कि, 'जब जरूरत पड़ेगी, फिर आंदोलन करेंगे।' उन्होंने यह भी कहा कि किसान केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी के इस्तीफे और गिरफ्तारी की मांग उठाते रहेंगे।

टिकैत यहां समता फाउंडेशन की ओर से किसानों की मांगों को लेकर दिए जा रहे धरने को स्थगित कराने पहुंचे थे। उन्होंने अखिल भारतीय समता फाउंडेशन के अध्यक्ष लोकेश राही को जूस पिलाकर धरना स्थगित कराया। लोकेश राही यहां पिछले 14 महीनों से धरना दे रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+