Pullu Movie: दिव्‍यांग बच्‍चे के संघर्ष की कहानी दिखाएगी यह फिल्‍म, कृष्णनगरी मथुरा में हो रही शूटिंग

Movie shooting in mathura:एक दिव्‍यांग बच्‍चे के संघर्ष की कहानी को बयां करने वाली फिल्‍म 'पुल्लू' इन दिनों चर्चा में है। 'पुल्लू' (Pullu film) की उत्‍तर प्रदेश में कई स्‍थानों पर शूटिंग चल रही है। यह फिल्म स्पोर्ट्स ड्रामा है, जो गांवों की दिनचर्या, रहन-सहन और ग्रामीण क्षेत्र में व्याप्त सामाजिक कुरीतियों पर आधारित है। फिल्‍म में दिव्यांश द्विवेदी नाम का बाल-कलाकार मुख्‍य भूमिका में हैं। दिव्‍यांश कॉमेडी विद कपिल शो से जुड़े रहे हैं। 'पुल्लू' में वही दिव्‍यांग बच्‍चे के रूप में संघर्ष करते नजर आएंगे।

दिव्‍यांग बच्‍चे के संघर्ष पर बन रही फिल्‍म 'पुल्लू'

दिव्‍यांग बच्‍चे के संघर्ष पर बन रही फिल्‍म 'पुल्लू'

फिल्‍म 'पुल्लू' के डायरेक्‍टर धर्मेंद्र ने बताया कि, समाज में व्‍याप्‍त कुरीतियों और लोगों के ताने सुनने पर उन्‍होंने ऐसी फिल्‍म बनाने का फैसला लिया, जो यह दिखाएगी कि सफलता संघर्ष से मिलती है, जरूरी नहीं कि हर कोई सुविधाओं के होते हुए मुकाम पर पहुंचे। उन्‍होंने कहा, ''पुल्लू' में गांव देहात की वास्तविक छवि और एक प्राचीन भारतीय खेल की झलक दिखेगी। कबड्डी, जो कि देहात में सबसे लोकप्रिय खेलों में से एक माना जाता है, वो भी इसमें दिखेगा।'

CM योगी के ऐलान के बाद सपनों को लगे पंख

CM योगी के ऐलान के बाद सपनों को लगे पंख

धर्मेंद्र ने कहा कि, 'मुझे देहात से जुड़ी फिल्‍में बनाना पसंद हैं और यही मेरा प्रोफेशन भी हैं। जब उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह घोषणा की कि उनकी सरकार यूपी में 'फिल्‍म सिटी' स्‍थापित करेगी और इस इंडस्‍ट्री को बढ़ावा देने के प्रयास किए जाएंगे, तभी से मैं अपने एक सपने को साकार करने में जुट गया था। मुख्‍यमंत्री के ऐलान के बाद ही जहां नोएडा को एक फिल्‍म सिटी के रूप में स्‍थापित किए जाने की कवायद शुरू हुई, वहीं, कई फिल्‍म मेकर्स का उत्‍तर प्रदेश से लगाव हो गया। मायानगरी मुंबई से आए फिल्‍म निर्माता और कलाकार यूपी के विभिन्‍न जिलों में आकर शूटिंग कर रहे हैं। जिलों के नाम पर ही अब तक कई ऐसी फिल्‍में आ चुकी हैं, जो बॉक्‍सऑफिस पर भले ही न चलीं, लेकिन लोगों के दिलो-दिमाग पर छा गईं।'

कई स्‍थानों पर फिल्‍माए जा रहे सीन

कई स्‍थानों पर फिल्‍माए जा रहे सीन

'पुल्लू' की शूटिंग कृष्णनगरी मथुरा में हाल ही में शुरू हुई है, गोवर्धन तहसील के नगला मोरा, बाटी, मथुरा के महोली रोड, गायत्री तपोभूमि, मथुरा-वृंदावन रोड, आदि स्‍थानों पर शॉट फिल्‍माए गए हैं। फिल्‍म को 'सुपर रॉयल फिल्म प्राइवेट लिमिटेड' और प्रोड्यूसर मनोज कुमार द्वारा शूट कराया जा रहा है।

अगले साल मार्च तक रिलीज होगी

अगले साल मार्च तक रिलीज होगी

'पुल्लू' के निर्देशक धर्मेंद्र ने कहा कि, इस फिल्म में आपको ग्रामीण जिंदगी, रोमांस, जुनून और खेल के प्रति प्यार देखने को मिलेगा। उन्‍होंने बताया कि, उनकी फिल्‍म अगले साल मार्च तक रिलीज हो सकती है।

एक्‍ट्रेस हेमा मालिनी ने लॉन्‍च कराया पोस्‍टर

एक्‍ट्रेस हेमा मालिनी ने लॉन्‍च कराया पोस्‍टर

मथुरा की सांसद व बॉलीवुड के हीमैन कहे जाने वाले एक्‍टर धर्मेंद्र की पत्‍नी हेमा मालिनी ने 'पुल्लू' का पोस्‍टर विमोचन किया। इस फिल्‍म की शूटिंग देखने के लिए लोगों का बड़ा हुजूम उमड़ रहा है।

शॉर्ट् फिल्मों से की करियर की शुरूआत

शॉर्ट् फिल्मों से की करियर की शुरूआत

युवा निर्देशक धर्मेंद्र शॉर्ट् फिल्म्स- 'दा वॉलेट', 'स्ट्रेन्जर' ,'फैसला' तथा कई म्यूजिक एल्बम का निर्देशन कर चुके हैं। वह 'तीन तिलंगे' और 'कांट्रेक्ट किलर' जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं।

'पुल्लू' की स्‍टारकास्‍ट:

'पुल्लू' की स्‍टारकास्‍ट:

लीड एक्‍टर- दिव्यांश द्विवेदी, नागेन्द्र गुर्जर, मौसम शर्मा, राज अली, उदेशना बोरा और अंकिता सिंह।
डायरेक्‍टर/स्क्रिप्‍ट राइटर: धर्मेंद्र
प्रोड्यूसर: मनोज कुमार , सुपर रॉयल फिल्म्स प्रा.लि.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+