पकड़ा गया बम की फर्जी सूचना देने वाला कॉलर, सिरफिरे ने गुरु पूर्णिमा पर करा दी थी पुलिस की परेड

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर मथुरा के वृन्दावन में श्रद्धालुओं की खासा भीड़ रहती है। लाखों की संख्या में श्रद्धालु देश के अलग-अलग हिस्सों से यहां पहुँचते हैं। इस साल भी मथुरा में 2 जुलाई को गुरु पूर्णिमा का पर्व धूमधाम से मनाया गया। लेकिन पुलिस के लिए यह दिन कुछ खास नहीं रहा, क्योंकि एक सिरफिरे ने पुलिस कंट्रोल रूम फोन कर के प्रेम मंदिर सहित अन्य मंदिरों में बम होने की झूठी सूचना दे दी थी। पुलिस ने बुधवार को उस सिरफिरे को धर दबोचा है।

प्रेम मंदिर में बम की फर्जी सूचना
दरअसल गुरु पूर्णिमा के मौके पर जब मथुरा वृंदावन में लाखों की संख्या में श्रद्धालु आए थे, तब 2 जुलाई की देर शाम एक सिरफिरे ने प्रेम मंदिर में बम की सूचना देकर पुलिस महकमे व मंदिर परिसर में अफरा तफरी का माहोल बना दिया था। जिसके बाद आनन-फानन में पूरा बीडीएस टीम, डॉग स्कवायड़ से लेकर लगभग पूरा पुलिस महकमा इसकी छानबीन में जुट गया।

police arrested the caller who gave fake information about the bomb in prem mandir on guru purnima

आखिर कौन था फर्जी कॉलर
पुलिस ने एक के बाद एक प्रेम मंदिर, बांके बिहारी मंदिर सहित सभी प्रमुख मंदिरों की तलाशी ले डाली। लेकिन किसी भी मंदिर में कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं पाई गई। जिसके बाद पुलिस ने चैन की सांस तो ली, लेकिन साथ ही एक सवाल और खड़ा हो गया कि आखिर वो कॉलर कौन था और उसने ऐसी गलत सूचना क्यों दी?

police arrested the caller who gave fake information about the bomb in prem mandir on guru purnima

पकड़ा गया बम की झूठी सूचना देने वाला कॉलर
मथुरा में गुरु पूर्णिमा का पर्व सकुशल निपटाने के बाद पुलिस अब उस कालर को ढूंढने में लग गई। लेकिन पाया गया कि जिस नंबर से कॉल की गई थी वो नंबर सूचना देने के बाद से स्विच आफ आ रहा है। जिसके बाद वृंदावन पुलिस ने सर्विलांस टीम को कॉलर की ट्रेसिंग के लिए लगा दिया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस और सर्विलांस टीम को सफलता हाथ लगी और धमकी देने वाले आरोपी अनिल कुमार को पानीघाट चौराहे से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी वाराणसी का रहने वाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+