श्री कृष्ण जन्मभूमि मामले की जिला अदालत में हुई सुनवाई, जज ने 10 दिसंबर की दी अगली तारीख
मथुरा। राम जन्मभूमि विवाद सुलझने के बाद अब श्री कृष्ण जन्मभूमि मामले पर जिला अदालत में सुनवाई चल रही है। बुधवार को जिला जज साधना रानी ठाकुर ने इस मामले की सुनवाई की जिसमें श्री कृष्ण जन्मभूमि सेवा संस्थान, सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड और शाही ईदगाह मस्जिद की तरफ से वकील मौजूद रहे। इस मामले श्री कृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट को भी पक्षकार बनाया गया है लेकिन बुधवार की सुनवाई में उसकी तरफ से कोई उपस्थित नहीं हुआ। जिला जज ने सभी पक्षों को सुनते हुए सुनवाई की अगली तारीख 10 दिसंबर तय कर दी है।

श्री कृष्म जन्मभूमि की 13.37 एकड़ भूमि के स्वामित्व और शाही ईदगाह मस्जिद को हटाने की मांग को लेकर अधिवक्ता रंजना अग्निहोत्री सहित कृष्ण भक्तों ने जिला जज की अदालत में याचिका दायर की थी । इसमें श्री कृष्ण जन्मभूमि सेवा संस्थान ,श्री कृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट, शाही ईदगाह मस्जिद , सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड को पार्टी बनाया गया था। कोर्ट ने सभी को नोटिस जारी कर बुधवार को उपस्थित होने के लिए तारीख दी थी। कोर्ट में मामले पर सुनवाई हुई। कृष्ण भक्त रंजना अग्निहोत्री, हरिशंकर जैन और विष्णु शंकर जैन कोर्ट पहुंचे। श्री कृष्ण जन्मभूमि सेवा संस्थान, सुन्नी सेंट्रल बफ बोर्ड और शाही ईदगाह मस्जिद की तरफ से उनके अधिवक्ता कोर्ट में मौजूद रहे। तारीख पर श्री कृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट की तरफ से कोर्ट में कोई उपस्थित नहीं हुआ।

श्री कृष्ण जन्मभूमि विवाद मामले में अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा, माथुर चतुर्वेदी परिषद ,अखिल भारत हिंदू महासभा की तरफ से भी जिला जज की अदालत में पक्षकार बनने के लिए प्रार्थना पत्र दिए गए थे। जिला जज साधना रानी ठाकुर ने पक्षकार बनने वाले प्रार्थना पत्रों को भी ध्यान में रखते हुए श्री कृष्ण जन्मभूमि मामले पर सुनवाई की तारीख 10 दिसंबर दे दी है। इससे पहले 25 सितंबर को श्री कृष्ण विराजमान और सात अन्य की तरफ से स्थानीय अदालत में इस मुद्दे पर याचिका दाखिल की थी जिसको 30 सितंबर को हुई सुनवाई में जज छाया शर्मा ने खारिज कर दी थी।
-
Alka Yagnik की हालत बिगड़ी? खतरनाक बीमारी ने किया ये हाल, छलका सिंगर का दर्द, कहा- दुआ मांगो -
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट? -
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
क्रिकेट जगत में शोक की लहर, IPL 2026 के दौरान होटल के कमरे में मिला शव! BCCI की ड्यूटी ने छीन ली जिंदगी? -
Kal Ka Match Kon Jeeta 30 March: कल का मैच कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स












Click it and Unblock the Notifications