VIDEO: घर से निकलते ही बंदरों ने किया अटैक, भागते-भागते शख्स ने ऐसे बचाई जान

मथुरा। तीर्थ नगरी वृंदावन में बंदरों का आतंक किसी से छुपा नहीं है। यहां आए दिन बंदरों के हमले का शिकार होकर महिला, बच्चे और बुजुर्ग अक्सर घायल होते रहते हैं। वहीं, बंदरों के हमले में करीब एक दर्जन लोग अपनी जान गवां चुके हैं। ऐसा ही एक बंदरों के हमले का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें बंदरों के झुंड ने एक व्यक्ति पर हमला कर दिया। यह वीडियो वृंदावन के गोविंद बाग क्षेत्र का है। बंदरों के हमले से वह बुरी तरह घायल हो गया।

बंदरों के आतंक से दहशत में रहते हैं लोग

बंदरों के आतंक से दहशत में रहते हैं लोग

बता दें, वृंदावन में बंदरों के आतंक से स्थानीय लोगों के साथ श्रद्धालु भी बुरी तरह दहशत में रहते हैं। आए दिन किसी का पर्स, मोबाइल, चश्मा बंदर छीन कर ले जाते हैं। वहीं, श्रद्धालुओं पर हमले से भी बंदर बाज नहीं आते, जिसमें कई बार श्रद्धालु बुरी तरह घायल हो जाते हैं।

घर से निकलते ही किया हमला

घर से निकलते ही किया हमला

गोविंद बाग में जब इस घटना के बारे में जानकारी की तो पता चला कि गोविंद बाग निवासी निकुंज घर से निकले ही थे कि अचानक बंदरों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। इतना ही नहीं कई जगह से बंदरों ने उन्हें बुरी तरह चोटिल कर दिया। कई जगह बंदरों ने उन्हें नोचा। जैसे तैसे निकुंज ने अपनी जान बचाई।

अक्सर होती हैं ऐसी घटनाएं

अक्सर होती हैं ऐसी घटनाएं

निकुंज ने बताया कि इस तरह की घटनाएं अक्सर यहां होती रहती हैं। अधिकतर श्रद्धालु बंदरों के शिकार होते हैं, लेकिन सरकार का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है। बंदरों के आतंक से स्थानीय लोग दहशत में रहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+