मथुरा: तीन हत्याओं का आरोपी बदमाश राहुल मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, ऑटो में सवारियां बैठाकर करता था लूटपाट
मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने राहुल के पैर में गोली मारकर उसे पकड़ लिया। पकड़े गए बदमाश के कब्जे से पुलिस ने अवैध हथियार और बाइक बरामद की है। बदमाश राहुल तीन हत्याओं के मामले में वांछित चल रहा था। बदमाश राहुल ऑटो में सवारियों को बैठा कर लूटपाट के बाद हत्या करने वाले गैंग का सरगना है। बता दें, बदमाश राहुल अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर ऑटो में सवारियां बैठाकर लूटपाट कर उनकी हत्या कर देता था।
Recommended Video

दीपावली के दिन व्यापारी को लूट कर दी थी हत्या
22 फरवरी को थाना गोवर्धन मैं फरीदाबाद हरियाणा के प्रताप सिंह की बदमाश राहुल और उसके साथियों ने लूटपाट के बाद हत्या कर दी थी। 11 अक्टूबर को बदमाशों ने लूटपाट के बाद विक्रम पुत्र चंद्रपाल निवासी ग्राम सेही थाना शेरगढ़ की हत्या कर शव को यमुना में फेंक दिया था। 14 नवंबर को दीपावली वाले दिन थाना जमुनापार इलाके में इसी गैंग ने राया कस्बा के एक व्यापारी को ऑटो में बैठाकर उसके साथ लूटपाट करने के बाद गांव गौसना के पास व्यापारी की हत्या कर शव को सड़क किनारे फेंक दिया था।
मुठभेड़ में पकड़ा गया गैंग का सरगना राहुल
एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने घटनाओं के खुलासे के लिए 5 टीमों का गठन किया था। 18 नवंबर को जमुनापार इलाके में मुठभेड़ के बाद पुलिस ने तीन बदमाश सचिन, धर्मेंद्र और शिवम को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन गैंग का सरगना राहुल पुलिस की गिरफ्त से दूर था। मंगलवार को वृंदावन कोतवाली पुलिस की बदमाश राहुल पुत्र सुरेंद्र सिंह से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में राहुल की पैर में गोली लगी है। पुलिस ने घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया। बदमाश के पास से पुलिस ने अवैध हथियार और बाइक बरामद की है।












Click it and Unblock the Notifications