फसल नष्ट करने का विरोध कर रही लड़कियों को मथुरा पुलिस ने घसीटा, जानें वायरल वीडियो का पूरा सच
फसल नष्ट करने का विरोध कर रही लड़कियों को मथुरा पुलिस ने घसीटा, जाने वायरल वीडियो का पूरा सच
मथुरा, अप्रैल 14: यूपी पुलिस के अमानवीय चेहरे को दिखाता हुआ एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो के बारे में कहा जा रहा है कि ये मथुरा जिले का है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में एक खेत और गेहूं की पकी हुई फसल दिख रही है। कुछ औरतें और लड़कियां हैं, जिन्हें पुलिसवाले दौड़ा रहे हैं। उनके हाथ पकड़कर खींच रहे हैं, इस पूरे वीडियो में कही भी महिला पुलिसकर्मी नजर नहीं आ रही हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुई इस वीडियो पर लोग तमाम तरह की प्रतिक्रिया दे रहे है। तो वहीं, इस वीडियो पर मथुरा पुलिस की तरफ से भी सफाई सामने आई है।
Recommended Video

खबरों के मुताहिक, ये मामला मथुरा जिले के थाना कोसीकलां के शेरनगर गांव का है। 30 एकड़ जमीन पर अवैध कब्जा कर बोई फसल को पुलिस प्रशासन की टीम सोमवार की दोपहर को कुर्क करने पहुंची थी। जैसे ही टीम गेहूं काटने की मशीन लेकर वहां पहुंची तो राधा पत्नी चंद्रपाल, मुनेश पत्नी हंसराज, ममता पुत्री ओमपाल, मोतनी पत्नी ओमपाल सिंह, कविता पुत्री ओमपाल सिंह वहां पहुंच गई। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई का विरोध किया। जब पुलिस की टीम फसल को अवैध बताते हुए न्यायालय से फसल कुर्की के आदेश दिखाकर फसल कटाई के लिए आगे बढ़ी तभी वहां मौजूद दो लड़कियों ने खेत के बीच में पहुंचकर अपने ऊपर केरोसिन उडे़ल लिया और फसल न काटने पर आत्मदाह करने की चेतावनी देने लगी।
लड़कियों की हरकत देखकर पुलिसकर्मी उनकी तरफ दौड़ पड़े और उनके हाथ के केरोसिन के डिब्बे छीने। सूचना मिलते ही एसडीएम छाता हनुमान प्रसाद, सीओ जितेंद्र कुमार ने थाना पहुंचकर महिलाओं से पूछताछ की। एसडीएम हनुमान प्रसाद मौर्य ने बताया कि महिला किसानों ने गलतफहमी में यह कदम उठाया। इस मामले में जांच कराई जा रही है। वहीं कोसीकलां थाना प्रभारी प्रमोद पंवार ने कहा कि महिलाओं को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। उन्हें उकसाने वाले लोगों के खिलाफ भी निरोधात्मक कार्रवाई की जाएगी।
क्या कहा किसान ने
वहीं, पीड़ित किसान का कहना है कि 19 एकड़ जमीन पर उनका पट्टा है। जिसका केस अभी कोर्ट में अभी चल रहा है। उसके बावजूद प्रशासन उनकी खड़ी गेहूं की फसल को काटने के लिए पहुंच गया। उनके परिवार के लोगों ने फसल काटने का विरोध किया तो उन्हें गाड़ी में बिठा कर थाने ले गए। वहीं, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण का कहना है कि 12 अप्रैल को ग्राम समाज की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा को खाली करने गए थे। इस दौरान दो लड़कियों ने खेत के बीच में पहुंचकर अपने ऊपर केरोसिन उडे़ल लिया। बताया कि ये कार्रवाई उन्हें सकुशल बचाने के लिए की गई।












Click it and Unblock the Notifications