उड़ीसा की महिला की फेसबुक पर हुई मथुरा के सिपाही दोस्ती, फिर 'लव, सेक्स और धोखा'

मथुरा। उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले के बरसाना थाने की रिपोर्टिंग चौकी नंदगांव में तैनात सिपाही की फेसबुक पर उड़ीसा की महिला से दोस्ती हुई। दोनों चैटिंग करने लगे, फिर मोबाइल पर बातें करने लगे। फिर, प्यार हो गया। वह महिला सिपाही से मिलने बरसाना आ गई। मगर, यहां आने पर उसे धोखा मिला। महिला का कहना है कि सिपाही सतीश ने मुझे नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया। फिर, अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लिए। तबसे वह ब्लैकमेल करने लगा। वह मुझसे शादी करने की बात से मुकर गया। मेरा देहशोषण करके इस तरह धोखा दिया।'

फेसबुक से शुरू हुआ लव, सेक्स और धोखा

फेसबुक से शुरू हुआ लव, सेक्स और धोखा

इस मामले में एसएसपी शलभ माथुर ने पीड़ित महिला की शिकायत दर्ज करवाकर आरोपी सिपाही के खिलाफ एक्शन लिया है। आरोपी को लाइन हाजिर कर दिया गया है। एसएसपी ने विभागीय जांचकर दंडात्मक कार्यवाई के आदेश भी दिए हैं। लव, सेक्स और धोखे वाले इस मामले में महिला ने ब्लैकमेलिंग और दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई।

2 साल तक करता रहा देह शोषण, 2 लाख हड़पे

2 साल तक करता रहा देह शोषण, 2 लाख हड़पे

महिला ने बताया कि बीते 2 साल से सतीश देह शोषण कर रहा था। उसने ब्लैकमेलिंग का शिकार बनाकर लाख रुपये भी हड़प लिए थे। जब मैंने सतीश पर शादी का दबाव बनाया तो उसने हड़काकर भगा दिया। अपनी अस्मत और धन के लुट जाने के बाद मैंने चौकी से लेकर थाने के चक्कर काटे। किसी ने नहीं सुनी।

एसएसपी ने लाइन लाइन हाजिर करा दिया

एसएसपी ने लाइन लाइन हाजिर करा दिया

बीते दिनों चौकी पर एक घंटा तक सिपाही से मिलने को हंगामा काटा। तब वहाँ तैनात अन्य सिपाहियों ने थाने पहुंचाया। इसके बाद रात्रि में महिला थाने भेज दिया गया। एसएसपी के हस्तक्षेप के बाद न्याय का आश्वासन मिला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+