मथुराः 20 लाख की फिरौती के लिए बच्चे का किया था अपहरण, पुलिस ने सकुशल किया बरामद

मथुरा । उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के थाना राया इलाके के परशुराम कॉलोनी से 20 लाख रुपये की फिरौती के लिये अगवा 3 वर्षीय बालक को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस अपहरणकर्ताओं की सरगर्मी से तलाश कर रही है । थाना राया इलाके के परशुराम कॉलोनी निवासी लेखपाल राजेंद्र के 3 वर्षीय पुत्र युवान का बीते शु्क्रवार को बदमाशों ने 20 लाख रुपये की फिरौती के लिए अपहरण कर लिया था ।

mathura police caught child from kidnappers

अपहरण की इस घटना के बाद हरकत में आई मथुरा पुलिस द्वारा बालक की सकुशल बरामदगी के लिए आधा दर्जन से अधिक टीमों का गठन किया गया था । दिनदहाड़े हुई इस दुस्साहस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। शनिवार को तड़के अगवा किये गए 3 वर्षीय बालक युवान को बदमाश ग्राम तम्बका के पास छोड़ कर भाग गए । दौड़ लगाते हुए लोगों द्वारा रोते हुए बच्चे की आवाज सुनी गई तो उन्होंने तत्काल इस घटना की सूचना पुलिस को दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बालक को बरामद कर लिया। इसकी सूचना परिजनों को दे दी। बालक के सकुशल बरामद होने से परिजनों ने राहत की सांस ली है । एसपी देहात श्री चन्द्र का कहना है कि कल 20 लाख रुपए की फिरौती के लिये एक बच्चे का अपहरण किया गया था। पुलिस ने अगवा बालक को बरामद कर लिया है। बदमाशों की तलाश की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+