खुलासा: कुकर्म में नाकाम होने पर हुई थी बच्चे की हत्या, ऐसी हालत में मिला था शव

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में 8 अगस्त को हुई पांच साल के कृष्णा की हत्या का पुलिस ने शनिवार को खुलासा कर दिया है। सीसीटीवी फुटेज और घटनास्थल पर मिली चप्पल के आधार पर पुलिस मोहल्ले एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस की मानें तो यह युवक बालक को जंगल में ले गया था जहां उसके साथ कुकर्म का प्रयास कर रहा था। जब उसने शोर मचाया तो उसे मार डाला। युवक पहले भी एक बालक की हत्या कर चुका था।

Mathura police arrested murder accused Yogesh

क्या है मामला
मथुरा के हाईवे थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में पांच साल के बच्चे की हत्या हुई थी। उसका शव घर से कुछ दूरी पर एक खाली प्लॉट में दीवार के किनारे पड़ा मिला था। उसके गले पर निशान थे। परिवार की किसी से रंजिश नहीं थी लिहाजा हत्या की वजह साफ नहीं हो पा रही थी। वहीं, मासूम बच्चे का शव सबसे पहले देखने वाली प्रत्यक्षदर्शी महिला ने बताया कि वह दोपहर के समय वहां से गुजर रही थी। इस दौरान उसने बाइक सवार दो युवकों को देखा जो शव को काटने का प्रयास कर रहे थे। महिला के शोर मचाने पर वे शव छोड़कर भाग खड़े हुए। उन युवकों के पास हथियार भी थे।

चाचा कहकर पुकारता था बच्चा
घटना के बाद पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी खंगाले। वहीं घटनास्थल के पास ही चप्पल पड़ी मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने एक योगेश नाम के को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी शलभ माथुर ने शनिवार को मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि पूछताछ में योगेश ने बताया कि उसका बालक के घर पर आना जाना था। बच्चा योगेश को चाचा कहकर पुकारता था। उन्होंने बताया कि बच्चा अपनी मां के पीछे घर से निकल गया था। रास्ते में योगेश मिला और उसे जंगल की तरफ ले गया। वहां उसके साथ कुकर्म की कोशिश की। जब बच्चे ने शोर मचाया तो उसका मुंह दबा दिया था, इससे बालक की मौत हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+