Mathura: कथित महंत का किशोर के साथ अश्लील वीडियो वायरल, IT Act में मुकदमा दर्ज

मथुरा के आश्रम में एक कथित महंत और किशोर का अश्लील वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, मथुरा वासियों समेत पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।

Mathura: obscene video of alleged Mahant with teenager goes viral, case filed in IT Act

उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक आश्रम के कथित महंत का किशोर के साथ अश्लील वीडियो वायरल हो रहा है। अश्लील वीडियो वायरल होने से अध्यात्म की इस पवित्र नगरी में हड़कंप मचा हुआ है। वीडियो को लेकर नगर वासियों में चर्चाओं का बाजार गरम है। यह अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

Mathura: obscene video of alleged Mahant with teenager goes viral, case filed in IT Act

कथित महंत का किशोर के साथ अश्लील वीडियो
बता दें कि कान्हा की नगरी वृन्दावन में इन दिनों एक अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में करीब 25 वर्षीय कथित महंत और एक किशोर के बीच अश्लीलता प्रदर्शित करने वाला यह वीडियो धर्मप्रेमियों की आस्था को आहत कर रहा है। वहीं वीडियो वायरल होने पर हरकत में आई पुलिस ने मामले का स्वतः संज्ञान लिया है। इस मामले में उप निरीक्षक ईश्वर सिंह ने अज्ञात के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 67 में अभियोग पंजीकृत कर लिया है।

Mathura: obscene video of alleged Mahant with teenager goes viral, case filed in IT Act

Recommended Video

    मथुरा: श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मामले में अब 23 मई को होगी सुनवाई

    मुकदमा दर्ज, आश्रम का है वीडियो
    पुलिस द्वारा दर्ज कराई रिपोर्ट के अनुसार यह वीडियो अद्धा चौकी क्षेत्र में मथुरा मार्ग स्थित हरिवंश नगर स्थित एक आश्रम का बताया जा रहा है। गुरुवार को इस बारे में कोतवाली प्रभारी विजय कुमार सिंह ने बताया कि वीडियो का संज्ञान लेकर केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+