Mathura News: कान्हा के प्रेम में दीवानी हुई गुंजन, धुमधाम से रचाई शादी, बोली-आत्मा से हुआ परमात्मा का मिलन
Mathura News: यूपी के मथुरा में एक लड़की ने कान्हा से शादी कर ली है. उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण उनके सपने में आते थे। ऐसे में उन्होंने सबकुछ भगवान को अर्पित करने का सोचा और फिर भगवान से विवाह कर लिया।
युवती और भगवान की शादी को देखकर हर कोई हैरान था। इस शादी को जो भी देखता वह ठहर जाता। अब युवती द्वारा भगवान से शादी करने के मामले को लेकर इलाके में तरह-तहर की चर्चा हो रही है।

दरअसल, यह अनोखी शादी मथुरा के हंसराज कालोनी में हुई। बताया जा रहा है कि कालाेनी की रहने वाली गुंजन भारद्वाज जन्म के बाद से ही भगवान कृष्ण की भक्ति करती थी। उसके सपने में अक्सर भगवान आते थे।
ऐसे में उसने इसकी जानकारी घरवालों को दी। उसके बाद गुंजन अचानक भगवान श्री कृष्ण के साथ शादी करने की बात घरवालों को बताई। पहले तो घरवालों ने उसे मना कर दिया, लेकिन गुंजन की जिद के बाद परिवार वालों को झुकना पड़ा।
उसके बाद उसके माता पिता ने शादी का मूहुर्त निकाला। 2 मार्च शनिवार को गुंजन की शादी की तिथि तय की गई। शनिवार को गुजन के घर सुबह से ही तैयारियां की जा रही थी। दरवाजे के सामने एक छोटा सा मंच बनाया गया, जहां भगवान श्री कृष्ण की प्रतिमा रखी गई।
उसके बाद दुल्हन बनी गुंजन अपनी सहेलियों के साथ कमरे से बाहर निकली और फिर उसने कान्हा की प्रतिमा को माला पहनाया। गुंजन के माला पहनाने के बाद वहां मौजूद लाेगों ने राधा कृष्ण के जयकारे लगाए।
बाद में अग्नि को साक्षी मानकर गुंजन ने भगवान श्री कृष्ण की प्रतिमा के साथ सात फेरे लिए और हिंदू रिति रिवाज के अनुसार वैदिक मंत्रोच्चार कर शादी संपन्न कराई गई। इसके साथ ही शादी में शामिल बरातियों को भोजन भी कराया गया।












Click it and Unblock the Notifications