मथुरा की किशोरी को गाजियाबाद में बंधक बनाकर 6 युवकों ने किया गैंगरेप, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में नाबालिग किशोरी से गैंगरेप की वारदात सामने आई है। आरोप है कि युवक किशोरी को बहला-फुसलाकर गाजियाबाद ले गए थे। जहां 3 दिन तक उसे बंधकर बनाकर 6 युवकों ने उसके साथ हैवानियत की। इस दौरान युवकों ने किशोरी के पिता को फोन पर धमकी भी दी कि अगर किसी को कुछ बताया तो उसे जान से मार देंगे। डरे सहमे परिवार ने एक वकील की मदद से थाना हाईवे में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद आरोपियों ने आनन-फानन में किशोरी को मथुरा के बस स्टैंड पर लाकर छोड़ दिया। पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी साजिद और उसके पांच साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

Recommended Video

    मथुरा की किशोरी को गाजियाबाद में बंधक बनाकर 6 युवकों ने किया गैंगरेप
    mathura minor girl misdeeds in ghaziabad

    तीन दिन तक बंधक बनाकर किया गैंगरेप

    पुलिस पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि उसे साजिद और उसके साथी गाजियाबाद ले गए थे। वहां तीन दिन तक उसे अपने कब्जे में रखा। सभी लोगों ने उसके साथ दरिंदगी की। इसके बाद उसे मथुरा के बस स्टैंड पर लाकर छोड़ दिया। पीड़ित परिवार के अधिवक्ता का कहना है कि नाबालिग लड़की का आरोपी अपहरण कर कार में डालकर ले गए थे। उसके साथ गाजियाबाद ले जाकर साजिद और उसके पांच साथियों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। आरोपी घटना के बारे किसी को भी जानकारी देने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे थे।

    पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश

    एसपी सिटी उदय शंकर सिंह ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी साजिद और उसके पांच साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+