Mathura: माफियाओं का खनन अधिकारी की टीम पर जानलेवा हमला, गाड़ी क्षतिग्रत और 2 होमगार्ड गंभीर घायल
दरअसल ये कोई पहली घटना नहीं है जब किसी खनन माफिया ने अधिकारी या पुलिस की टीम पर हमला किया हो। इससे पहले भी कई ऐसी घटनाए सामने आई हैं जब इन बदमाशों के हमले में खाकी ने अपनी जान गवाई है।

उत्तर प्रदेश के मथुरा से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसमे खनन माफियाओं द्वारा खनन अधिकारी की गाड़ी पर जानलेवा हमला कर दिया गया। हमले में अधिकारीयों पर लाठी-डंडों के एलावा पथराव भी किया गया। जिसमे अधिकारीयों की गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर 2 होमगार्ड जगदीश ओर विजेंद्र गंभीर रूप से घायल हुए और खनन अधिकारी जितेंद्र सिंह बाल-बाल बच गए।

बदमाशों ने टीम की गाड़ी के सामने लगा दी कार
बता दें कि पूरी घटना मथुरा के थाना मगोर्रा इलाके के राजस्थान बॉर्डर की है। जहां खनन अधिकारी जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम खनन की सूचना पर जांच करने पहुंची थी। उसी दौरान जब टीम ने माफियाओं को घेरने की कोशिश की तो टीम को देखकर डंपर चालक भरतपुर की ओर भागने लगा। जब ट्रक को रुकवाया गया तो बदमाशों और अधिकारी के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद जब खनन टीम जाजमपट्टी की ओर लौट रही थी, तभी पीछे से आए कार सवार बदमाशों ने टीम की गाड़ी के सामने अपनी कार लगा दी। इसके बाद अधिकारी के साथ बदमाशों की गाली गलौज हुई और टीम पर हमला कर दिया गया।

Recommended Video

पथराव, लाठी-डंडे और अधिकारी बाल-बाल बचे
हमले में पहले तो अधिकारी और उनकी टीम के ऊपर बदमाशों द्वारा पथराव किया गया। इसके बाद लाठी-डंडों से गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। इस हमले में दो होमगार्ड जगदीश और विजेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए, वहीं खनन अधिकारी जितेंद्र सिंह बाल बाल बच गए। वहीं इस घटना से बदमाशों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, तस्वीर साफ़ होती है। बेखौफ होकर खनन टीम पर जिस तरह हमला किया है वह वाकई हैरतअंगेज है। खनन अधिकारी जितेंद्र सिंह ने चार नामजद और एक अज्ञात खनन माफिया के खिलाफ संगीन धाराओं में थाना मगोर्रा में रिपोर्ट दर्ज कराई है। अब देखना है कि खनन माफियाओं पर पुलिस क्या कार्यवाही करती है।












Click it and Unblock the Notifications