Mathura: डीजल टैंकर ने यमुना एक्सप्रेस-वे पर इनोवा कार में मारी टक्कर, गई सात लोगों की जान

मथुरा। खबर उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से है, यहां मंगलवार की देर रात दिल्ली-आगरा यमुना एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा हुआ है। हादसे में दो महिलओं समेत सात लोगों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। वहीं, डीएम नवनीत चहल व एसएसपी गौरव ग्रोवर मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मरने वाले लोग जींद, हरियाणा के रहने वाले थे।

Recommended Video

    Yamuna Expressway पर दर्दनाक हादसा, Diesel Tanker ने मारी Car में टक्कर, 7 की मौत | वनइंडिया हिंदी
    Mathura Accident News: many persons died after an oil tanker collided with the car

    हादसा मथुरा-अलीगढ़ बॉर्डर पर स्थित थाना नौझील क्षेत्र के माइल स्टोन 68 के पास हुआ है। प्राप्त समाचार के मुताबिक, नोएडा की तरफ से आ रहा डीजल से भरा एक अनियंत्रित टैंकर डिवाइडर तोड़ता हुआ आगरा से नोएडा की तरफ जाने वाले रोड पर आ गया। इस दौरान वहां से गुजर रही इनोवा कार से यह टैंकर जोर से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार काफी दूर तक घिसटते हुए चली गई। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई।

    हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने बचाव कार्य शुरू करने के साथ पुलिस को हादसे की सूचना दी। हादसे की जानकारी मिलते ही, मुथरा जिलाधिकारी नवनीत चहल और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर मौके पर पहुंच गए। हादसे में मरने वालों की शिनाख्त मनोज (45) निवासी जींद हरियाणा, उनकी पत्नी बबिता (40), बेटा अभय (18), बेटा हेमंत (16) हैं। इसके अलावा इनके दो रिश्तेदार तन्नू (11) पुत्र मुकेश मित्तल, हिमादरी (14) पुत्री मुकेश और चालक राकेश की मौत हो गई है।

    एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि दो महिलाओं सहित इस हादसे में सात लोगों की मौत हुई है। घटना के बाद तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और रेस्क्यू चालू कर दिया गया। टैंकर में तेल भरा हुआ था, जो सड़क पर फैल गया था। इसी वजह से रिफायनरी की सेफ्टी यूनिट व दमकल मौके पर कार्य कर रही है, ताकि कोई और अनहोनी न हो।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+