80 वर्षीय मां को स्टेशन पर छोड़ चले गए बेटे, रातभर बुखार में पड़ी करहाती रही वृद्धा

मथुरा। जिस मां ने अपनी पूरी उम्र बच्चों का जीवन संवारने में लगा दी, जिनके लिए वह खुद भूखी रही, हर वक्त उनका सहारा बनी उसी मां को बेसहारा कर दिया गया। 80 साल की उम्र, तेज बुखार में तपती मां को सर्द रात में अकेला छोड़कर चले गए।

kin left 80 year old woman alone at railway station

मथुरा जंक्शन पर मंगलवार की सुबह आरपीएफ को प्लेटफार्म एक पर करीब 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला बेंच पर कराहते मिली। वृद्धा को तेज बुखार था। आरपीएफ के जवानों ने महिला से पूछताछ की, लेकिन भाषा की वजह से कुछ समझ नहीं आया। जवानों ने महिला को बुखार की दवा दी।

तबीयत में थोड़ा सुधार होने पर महिला से पूछताछ की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। आरपीएफ के अनुसार, महिला की भाषा समझ में नहीं आई। हालांकि, उसके हाव-भाव से ऐसा लगा कि रात में उसके परिजन उसे स्टेशन पर अकेला छोड़कर चले गए। आरपीएफ ने भरतपुर स्थित अपनाघर संस्था से संपर्क किया, जिसके बाद संस्था के लोग मौके पर पहुंचे और बुजुर्ग महिला को अपने साथ ले गए। आरपीएफ प्रभारी सीवी प्रसाद ने बताया कि महिला से बातचीत में ऐसा लग रहा है कि उसके परिवार के लोग उसे यहां छोड़ गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+