Mathura: पोखर में नहाने गए एक ही परिवार के 3 बच्चों की डूबकर मौत, एक को बचाने में डूबे बाकी दोनों

गांव में बने पोखर में नहाने गए एक ही परिवार के तीन बच्चों की डूबकर मौत हो गई। घटना तब हुई जब एक भाई का पैर फिसलने से वह गहरे पानी में गया और उसको बचाने के लिए बाकी दोनों बच्चे भी गहरे पानी में चले गए।

Govardhan 3 children of same family drowned to death in the puddle two drowned in saving one

उत्तर प्रदेश के मथुरा ज़िले से एक बेहद ही दुखद घटना सामने आई है, जिसमे एक पोखर में नहाने गए तीन बच्चों की डूबकर दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है तीनों बच्चे एक ही परिवार के थे। वहीं बच्चों के डूबने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों का हुजूम मौके पर उमड़ पड़ा। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस और गोताखोरों की मदद से बच्चों को बाहर निकाला गया। बच्चों की मौत से पूरे गांव में गम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Govardhan 3 children of same family drowned to death in the puddle two drowned in saving one

तीन बच्चों की डूबकर मौत
बता दें कि पूरा मामला मथुरा के विकास खण्ड गोवर्धन की ग्राम पंचायत मगोर्रा कहां है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रोजाना की तरह 10 वर्षीय सोनू, 7 वर्षीय पंकज और 6 वर्षीय मोनू पुत्रगण सुंदर निवासी मगोर्रा गांव में ही बनी पोखर पर नहा रहे थे। इस दौरान नहाते वक्त सोनू का पैर फिसल जाने से वह गहरे गड्ढे में जा पहुंचा और डूबने लगा। यह देख बाकी दोनों भाइयों को कुछ समझ नहीं आया तो वह भी उसको बचाने की कोशिश में उसी गहरे गड्ढे में चले गए।

Govardhan 3 children of same family drowned to death in the puddle two drowned in saving one

पैर फिसलने से हुआ बड़ा हादसा
बड़े भाई सोनू की जान बचाने के चक्कर में पंकज और मोनू भी गहरे गड्ढे में जा पहुँचे और डूब गए। इस घटना की सूचना जैसे ही ग्रामीणों को मिली तो वहां ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पडा। मौके पर पहुँची पुलिस द्वारा गोताखोरों की मदद से बच्चों को बाहर निकाला गया। जिसके बाद एक को निजी अस्पताल और 2 को सीएचसी लाया गया। यहाँ चिकित्सकों द्वारा तीनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया गया। बच्चों की मौत की खबर से पूरे गांव में सन्नाटा छा गया और घर में कोहराम मच गया।

Recommended Video

      मथुरा: तांत्रिक पर किशोर ने लगाया अप्राकृतिक कृत्य करने का आरोप

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+