Vikas Dubey encounter: शहीद के पिता बोले- अब मिली आत्मा को शांति, योगी सरकार को दिया धन्यवाद

मथुरा। दुर्दांत अपराधी विकास दुबे के खात्मे को लेकर शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों ने यूपी पुलिस और योगी सरकार को धन्यवाद दिया है। कानपुर एनकाउंटर के दौरान शहीद हुए सिपाही ​जितेंद्र पाल सिंह के पिता तीरथ पाल ने कहा, मुझे यूपी पुलिस पर गर्व है। आज मेरी आत्मा को शांति मिली है, मैं प्रशासन और योगी सरकार को धन्यवाद देता हूं। बता दें, कानपुर में हुई घटना में आठ पुलिसकर्मी शहीद हुए थे। इस घटना के बाद से ही शहीदों के परिजन सरकार से विकास दुबे के एनकांउटर की मांग कर रहे थे।

father of martyr thanks to yogi govt over vikas dubey encounter

एनकाउंटर में मारा गया विकास दुबे

यूपी एसटीएफ ने विकास दुबे को एनकाउंटर में मार गिराया है। दरअसल, विकास दुबे को यूपी एसटीएफ 3 गाड़ियों से उज्जैन से कानपुर ला रही थी। कानपुर देहात के पास अचानक एसटीएफ की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो जाती है, इसी गाड़ी में विकास दुबे सवार था। पुलिस के मुताबिक, हादसे के बाद विकास दुबे पुलिसकर्मियों की पिस्टल निकालकर भागने की कोशिश करता है, इसके बाद पुलिस पर फायरिंग करता है, जवाबी फायरिंग में उसको गोली लगती है। अस्पताल ले जाते वक्त उसकी मौत हो जाती है। एसएसपी और अस्‍पताल के डॉक्‍टरों ने विकास दुबे के मारे जाने की पुष्टि की है। कानपुर के आईजी मोहित अग्रवाल ने भी गैंगस्‍टर विकास दुबे के मारे जाने की पुष्टि कर दी है।

शहीदों के परिजनों ने सरकार का किया धन्यवाद

झांसी के शहीद सिपाही सुल्तान सिंह की पत्नी उर्मिला वर्मा ने भी विकास दुबे के एनकाउंटर को लेकर यूपी पुलिस और प्रदेश सरकार का धन्यवाद दिया है। एक दिन पहले ही शहीद की पत्नी ने कहा कि वह चाहती हैं कि विकास को मौत की सजा मिले पर, चाहें पुलिस उसका एनकाउंटर करे या कानून से उसे फांसी की सजा मिले। बता दें, विकास के एनकाउंटर को लेकर विपक्षी दल सरकार को घेरने में जुट गए हैं। अखिलेश यादव ने ट्वीट किया, 'दरअसल ये कार नहीं पलटी है, राज खुलने से सरकार पलटने से बचाई गई है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+