छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी, शोहदों ने पिता-भाई को बेरहमी से पीटा
मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में छेड़छाड़ का विरोध करना पीड़िता के पिता और भाई को महंगा पड़ गया। शोहदों ने पीड़िता के पिता और भाई बेरहमी से पिटाई की। फिलहाल दोनों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। बता दें कि इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं, इस मामले में एसपी सिटी ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।

जानकारी के अनुसार, मामला मथुरा जिले के गोविंदनगर थाना क्षेत्र का है। यहां एक कालोनी निवासी कुछ लड़के युवती के साथ छेड़छाड़ करते थे। यह बात युवती ने घर वालों से बताई तो पिता और भाई आरोपी सूरज के घर पहुंचे थे। आरोप है कि सूरज और उसके परिवार ने उन पर हमला कर दिया। हमले में पीड़िता का पिता जमीन पर गिर गया। बावजूद इसके उसे जमकर पीटा गया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, गिरने के बाद वह अपने आप को बचाकर उठने का प्रयास करता है, लेकिन उस शख्स को पीटने वाले लोग लगातार जमीन पर पटक-पटक पर लात घूंसों से वार कर रहे थे।
युवती के घायल पिता और भाई को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, इस मामले में मारपीट का जो वीडियो वायरल हुआ उसके अनुसार आरोपी सूरज जमीन पर गिरा पड़ा है, जिसे सात-आठ युवक बेरहमी से पीट रहे हैं। एसपी सिटी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि मुकदमा दर्ज करके पिता और पुत्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। जल्द ही अन्य आरोपी भी गिरफ्तार किए जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications