Banke Bihari Temple में हुए हादसे की जांच के लिए गठित हुई कमेटी, 15 दिन के अंदर सौंपेगी रिपोर्ट
Banke Bihari Temple में हुए हादसे की जांच के लिए गठित हुई कमेटी, 15 दिन के अंदर सौंपेगी रिपोर्ट
मथुरा, 21 अगस्त: श्री कृष्ण जन्माष्टी के मौके पर वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर में दो लोगों की मृत्यु हो गई थी और कई लोग घायल हो गए थे। यह हादसा मंगल आरती के दौरान हुआ था। अब इस घटना से जुड़ी एक और खबर सामने आई है। प्रदेश सरकार ने इस हादसे की जांच के लिए दो सदस्यों की कमेटी गठित की है। जो अपनी जांच रिपोर्ट 15 दिन के अंदर शासन को सौपेंगा। प्रदेश सरकार यह जानना चाहती है कि यह हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, जिससे ऐसी घटनाएं फिर से ना हो।

अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने शनिवार 20 अगस्त को बांके बिहारी मंदिर में हुए हादसे की जांच के लिए आदेश जारी किया है। इस आदेश पत्र में उन्होंने पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह के नेतृत्व में समिति का गठन किया गया है। साथ ही पत्र में लिखा है कि, मथुरा के श्री बांके बिहारी मंदिर में दिनांक 20 अगस्त 2022 को प्रात: आरती के समय हुई घटना की पूरी जांच एवं यह घटना किन कारणों से हुई तथा भविष्य में इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न हो।
इसके लिए मंदिर परिसर में क्या-क्या सुधार व व्यवस्थायें आवश्य है तथा श्रृद्धालुओं की बढ़ती संक्य को देखते हुए आने वाले समय में मंदिर की व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके। इसके लिए निम्नानुसार उच्चस्तरीय समिति गठित की गई है। अलीगढ़ के मंडलायुक्त गौरव दयाल भी समिति के सदस्य होंगे।
15 दिन में देने है जांच रिपोर्ट
जांच के लिए गठित टीम को पूरे घटनाक्रम की जांच 15 दिन के अंदर पूरी कर रिपोर्ट शासन को प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। इस जांच का मुख्य अद्देश्य यह है कि यह हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, जिससे ऐसी घटनाएं फिर से ना हो सके।












Click it and Unblock the Notifications