मथुरा: यमुना एक्सप्रेस वे पर अनियंत्रित होकर पलटी डबल डेकर बस, 4 की मौत
Mathura news, मथुरा। मथुरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर देर रात हुए हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 से ज्यादा घायल हैं। हादसा थाना बलदेव क्षेत्र में उस समय हुआ जब दिल्ली से भिंड जा रही प्राइवेट डबल डेकर बस अनियंत्रित हो कर पलट गई। हादसे की जानकरी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।

चार की मौके पर ही मौत
हादसा मथुरा के थाना बलदेव क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस वे पर माइल स्टोन 132 के पास हुआ। दिल्ली से भिंड जा रही प्राइवेट डबल डेकर बस अनियंत्रित हो कर पलट गई। बस पलटने के कारण उसमें सवार 4 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए। बस दिल्ली से भिंड की तरफ जा रही थी।
अनियंत्रित होकर पलटी बस
बस जैसे ही माइल स्टोन 132 के पास पहुंची तभी पलट गई। एसपी ग्रामीण ने बताया कि हादसे में भिंड निवासी रेखा, ब्रज किशोर मुरैना निवासी विनीता व जालौन निवासी राकेश की मौत हो गई। घायलों का इलाज आगरा के विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications