VIDEO: मथुरा में धर्मेंद्र, 'गांव वालों...यहां की टंकी पर चढ़ जाऊंगा और बहुत सी मौसी चली आएंगी'

Mathura news, मथुरा। यूपी की मथुरा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी एक बार फिर फतह हासिल करने के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रहीं। खेत में फसल काटने से लेकर ट्रैक्टर चलाने तक की उनकी तस्वीरें वायरल हुईं। चुनावी दंगल में हेमा ने पति और मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र को भी उतार दिया। धर्मेंद्र भी मथुरा पहुंचे और लोगों से उन्होंने शोले के अंदाज में वोट मांगे।

Dharmendra vote campaign for hema in Mathura

मथुरा आए धर्मेंद्र को देखने के लिए काफी भीड़ जुटी। गोवर्धन के सौंख क्षेत्र में जब उन्होंने भाषण के लिए माइक थामा तो लोगों ने शोले का फेमस डायलॉग बोलने की फरमाइश की। धर्मेंद्र ने उनकी फरमाइश को पूरी करते हुए हेमा के लिए वोट मांगे। धर्मेंद्र ने खुद को किसान बताते हुए कहा कि आपने मुझे जो प्यार दिया आज उसी प्यार की खातिर कुछ मांगना चाहता हूं, हक से आप मुझे कुछ देंगे? उसी हक से मैं आज हेमा जी के लिए बड़ी जीत चाहता हूं।

Dharmendra vote campaign for hema in Mathura

फिर उन्होंने शोले फिल्म के डायलॉग के अंदाज में बोलते हुए कहा, गॉव वालों अगर आपने हेमा को बहुत बड़ी जीत नहीं दिलवाई तो यहां जो बहुत बड़ी टंकी हे उस पर चढ़ जाऊंगा तो मेरी बहुत सी मौसी चली आएंगी।

मथुरा लोकसभा सीट के बारे में विस्तृत से जानिए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+