यूपी पुलिस ने नहीं सुनी फरियाद, दंपति ने पेट्रोल डालकर सुरीर कोतवाली में खुद को लगाई आग

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सुरीर थाना परिसर में एक दंपति ने पेट्रोल डालकर आग लगा ली। इस घटना के बाद थाना परिसर में भगदड़ मच गई। वहीं, बुरी तरह से झुलसे हुए दंपति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। इस मामले को संज्ञान में लेते हुए एसएसपी शलभ माथुर ने सुरीर थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर दीपक नागर को सस्पेंड कर दिया है।

couple set themselves on fire inside the police station

जानकारी के मुताबिक, घटना सुरीरकलां गांव की है। यहां के निवासी जोगेंद्र पेशे से मजदूरी करते हैं। जोगेंद्र का आरोप है कि गांव के कुछ दबंग सत्यपाल और उसके साथी उनके साथ कई महीनों से मारपीट कर रहे थे। कई बार कोतवाली सुरीर में शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। उनका कहना है कि उन्होंने थाना इंचार्ज, सीईओ और एसपी तक उन्होंने फरियाद लगाई, लेकिन उन्हें केवल वहां से फटकार मिली।

couple set themselves on fire inside the police station

पुलिस अधिकारियों की फटकार से परेशान होकर दंपति ने बुधवार को अपने ऊपर तेल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया। झुलसे दंपती को आग में घिरा देखकर सुरीर पुलिस ने आग बुझाई और दंपती को अस्पताल भिजवाया। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। वहीं, एसएसपी शलभ माथुर ने बताया कि पीड़ित दंपति को अब नयति मेडिसिटी मल्टी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में स्थानांतरित किया गया है और यदि जरूरत पड़ी तो उससे भी बेहतर अस्पताल में उनका इलाज कराया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+