कोरोना वायरस को भगाने के लिए सिक्योरिटी गार्डों ने की फायरिंग, VIDEO वायरल

मथुरा। उत्तर प्रदेश के वृंदावन में तीन सिक्योरिटी गार्ड ने हवाई फायरिंग की। सिक्योरिटी गार्डों ने लाइसेंसी बंदूकों से कोरोना वायरस को भगाने के लिए हवाई फायरिंग की। इस दौरान किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसकी भनक जब वृंदावन पुलिस को लगी तो उन्होंने खोजबीन कर तीनों सिक्योरिटी गार्डों को पकड़ लिया और जेल भेज दिया। बता दें कि यह वायरल वीडियो रविवार 5 अप्रैल का है।

Coronavirus lockdown: Security Guards celebratory firing video viral in Vrindavan

दरअसल, रविवार 5 अप्रैल को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर रात 9 बजे 9 मिनट के लिए लोगों ने अपने घरों की लाइट को बंद करके दीपक, मोमबत्ती और टॉर्च जलाकर रोशनी की और एकजुटता का संदेश दिया। कोरोना के खिलाफ जंग में पूरा भारत एक साथ नजर आया। आम से लेकर खास लोगों ने अपने घरों में दीए जलाकर देश को कोरोना से बचाने का संकल्प लिया। वहीं, कुछ लोग अति उत्साह में कानून की धज्जियां उड़ाते नजर आए।

वृंदावन क्षेत्र में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करने वाले तीन लोगों ने कोरोना वायरस को भगाने के लिए फायरिंग कर डाली। तीनों सिक्योरिटी गार्डों के हाथों में बंदूक और देसी कट्टा भी दिखाई दे रहे है। इस दौरान किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो वृंदावन पुलिस हरकत में आई और फायरिंग कर रहे तीनों लोगों को चिन्हित कर लिया। जांच में पता चला कि यह वीडियो वृंदावन के एक आश्रम का है।

पुलिस ने फायरिंग कर रहे तीनों आरोपियों को चिन्हित कर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में हरपाल सिंह, गोविंद सिंह और जयराम सिंह है। जो वृंदावन के किशोरी कुंज आश्रम में रुके हुए थे। जिनमें से जयराम और हरपाल अलीगढ़ जनपद के रहने वाले हैं। वहीं, गोविंद सिंह वृंदावन के नगला कीकी का रहने वाला है। पुलिस ने वीडियो के आधार पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से 3 लाइसेंसी बंदूक और 17 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने गिरफ्तार कर तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया। एक आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+