मथुरा: ठेकेदार की गोलियों से भूनकर हत्या, मचा हड़कंप

मथुरा। मथुरा के गोवर्धन इलाके में बिल्डिंग ठेकेदार की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि हरियाणा के गन्नौर इलाके के रहने वाले बिल्डिंग ठेकेदार शिव कुमार (40) करीब 2 महीने से जतीपुरा के कोली मोहल्ले में किराए पर रह रहे थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

building contractor shot dead in mathura

वारदात गोवर्धन थाना इलाके के जतीपुरा की है। रविवार की सुबह जब एक स्थानीय युवक ने ठेकेदार शिवकुमार को आवाज लगाई तो उनकी आवाज नहीं आई। ऐसे में वह देखने के लिए ठेकेदार के घर में दाखिल हुआ, जहां ठेकेदार के गोलियां लगी खून से लथपथ लाश मिली।

एसपी क्राइम राधेश्याम राय ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि ठेकेदार घर में सो रहा था। बताया जा रहा है कि अक्सर ठेकेदार दरवाजा खोलकर सोता था, उसी वक्त अज्ञात बदमाशों ने कई गोलियां मारकर हत्या कर दी है। शिवकुमार हरियाणा के इलाके के रहने वाला है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+