यूपी: अश्लील वीडियो बनाकर 10 माह तक रेप, पीड़िता ने की खुदकुशी की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार
मथुरा। खबर उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से है, यहां एक 16 साल की किशोरी के साथ रेप का मामला सामने आया है। घटना का खुलासा उस वक्त हुआ जब पीड़िता ने घर में आत्महत्या करने की कोशिश की। परिजनों की तहरीर पर हाईवे थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा है।

जानकारी के मुताबिक, मामला हाईवे थाना क्षेत्र के एक इलाके का है। पुलिस को दी तहरीर में 16 साल की पीड़िता ने बताया कि 10 माह पूर्व उसके घर के पड़ोस में रहने वाले युवक ने उसकी नौकरी लगवाने का झांसा देकर बुलाया था। आरोप है कि आरोपी युवक ने इस दौरान कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ डालकर पिला दिया। बेहोश होने के बाद आरोपी ने उसके साथ रेप किया। इतना ही नहीं, आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो और फोटो भी खींचे लिए।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देखर पिछले 10 महीनों से उसका शारीरिक उत्पीड़न करता आ रहा है। एक दिन पीड़िता ने आरोपी द्वारा बुलाये जाने पर जाने से इनकार कर दिया तो उसने पीड़िता की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। वीडियो वायरल होने के बाद पीड़िता ने घर पर आत्महत्या करने की कोशिश। हालांकि, वो सुसाइड करने में नाकाम हो गई और घटना की जानकारी परिजनों को दे दी। जिसके बाद हाईवे थाने में आरोपी युवक के एफआईआर दर्ज कराई गई है।
एसपी सिटी उदय शंकर ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर नामजद आरोपी की गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता को मेडिकर परीक्षण के लिए भेज गया है। मामले की जांच की जा रही है, जांच में जो भी तथ्य निकल के सामने आएंगे उनके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications