रेलवे ट्रैक पर झगड़ते प्रेमी ने प्रेमिका को मारी गोली फिर खुद को उड़ाया
Mathura News, मथुरा। उत्तर प्रदेश में मथुरा शहर कोतवाली इलाके के अमरनाथ स्कूल के पास उस समय हड़कंप मच गया जब प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को गोली मारकर घायल करने के बाद खुद गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार, हाथरस के मुरसान के रहने वाले दिनेश और शालू में पिछले काफी समय से प्रेम संबंध थे लेकिन 3 दिन दिन पहले किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया।

तीन दिन पहले हुआ था विवाद
इसी बात से परेशान दिनेश बुधवार को मथुरा आया और अपनी बहन के यहां रह रही शालू को अमरनाथ स्कूल के पास रेलवे ट्रैक पर बुला लिया। यहां काफी देर तक बाद विवाद होने के बाद दिनेश ने पिस्टल से शालू के गोली मार दी। फिर कुछ कदम दूर चलकर खुद भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

शालू को गंभीर हालत में भेजा अस्पताल
मामले की जानकारी मिलते ही एसपी सिटी सहित पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल शालू को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। वहीं मृतक दिनेश के शव को पंचनामा भर कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

घटना को पुलिस प्रेस संबंध मानकर कर रही है जांच
फिलहाल पुलिस दोनों के बीच प्रेम संबंध के चलते हुए विवाद के बाद का मामला मानकर चल रही है और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि जिस पिस्टल से गोली चलाई गई वह लायसेंसी है या अवैध इस की भी जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications