यमुना एक्सप्रेसवे पर बेकाबू एंबुलेंस ने आईटेन कार को मारी टक्कर, 7 लोगों की दर्दनाक मौत

Mathura News, मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में मंगलवार की सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। यहां यमुना एक्सप्रेसवे पर बलदेव क्षेत्र के गांव बुर्ज सुखदेव के निकट बेकाबू एंबुलेंस ने आईटेन कार को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, गंभीर रूप से घायल 3 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

7 people killed, 3 people seriously injured after an ambulance van hit a car on Yamuna Expressway

जानकारी के अनुसार, हादसा मथुरा के बलदेव थाना क्षेत्र के गाव बुर्ज सुखदेव में हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो नोएडा की तरफ से आ रही एंबुलेंस डिवाइडर को तोड़ती हुई दूसरी ओर से आ रही सेंट्रो और आईटेन कार से टकरा गई। इस हादसे में दोनों गाड़ियों में सवार 10 लोगों में से 7 की मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह करीब 5 बजे दिल्ली से एक एंबुलेंस शव को लेकर बिहार जा रही थी। थाना बलदेव क्षेत्र में माइल स्टोन 138 के समीप तेज गति एंबुलेंस डिवाइडर तोड़ कर दूसरी तरफ आगरा से आ रही कार से टकरा गई। जिसमें 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है और शवों को पोस्टमॉर्टम को भेजा जा रहा है। मौके पर पुलिस के अधिकारी मौजूद है। वहीं मृतकों के घर में कोहराम मचा हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+