Kanha National Park: क्या सही में पेड़ पर चढ़ गया ‘शेर’? कान्हा पार्क की Viral Photo की चर्चा, निकला बाघ
एमपी में सोशल मीडिया पर पेड़ पर शेर के चढ़े होने की एक तस्वीर ने जमकर कौतूहल मचाया। सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को लेकर खूब रिएक्शन दिए जाने लगे। तस्वीर मंडला के कान्हा नेशनल पार्क की बताई गई।

Kanha National Park:मध्य प्रदेश के कान्हा नेशनल पार्क की एक तस्वीर को लेकर जमकर हड़कंप मचा। पेड़ पर शेर चढ़ने का हल्ला हुआ तो सफारी का लुत्फ़ उठाने वाले उस एरिया में जाने उत्सुक हो गए। बाद में पता चला कि वो शेर नहीं बाघ था।
Facebook और Whatsapp पर पेड़ पर 'शेर' चढ़ने की तस्वीर जैसे ही वायरल हुई, वाइल्ड लाइफ लवर्स में यह नजारा देखने की तमन्ना जाग उठी। सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि यह तस्वीर एमपी के कान्हा नेशनल पार्क है। खबर पार्क के अंदर मौजूद सैलानियों तक भी पहुंच गई। फिर क्या था, जिस रेंज में इस फोटो के शूट होने का दावा किया गया। वहां जंगल सफारी का मूवमेंट बढ़ गया। सोशल मीडिया पर कुछ लोग यह भी बताने लगे कि सामान्य तौर पर शेर पेड़ पर नहीं चढ़ पाता। ऐसे में सवाल उठा कि यदि पेड़ पर शेर नहीं चढ़ पाता तो फिर फिर कौन सा जानवर है?

जबलपुर से कान्हा नेशनल पार्क पहुंची एक दंपति के परिजन आशीष राजपूत ने बताया कि पेड़ पर शेर नहीं, बाघ चढ़ा था। फोटो कैप्चर करने वालों ने उसे शेर समझ लिया और यही बताते हुए उसे सोशल मीडिया पर भी पोस्ट कर दिया। गाइड ने लैंडमार्क गेट पर बने कंट्रोल रूम में जब इस बात की सूचना दी तो पार्क प्रबंधन भी हैरत में पड़ गया। तस्वीर को ठीक ढंग से देखने के बाद बाघ के रूप में पुष्टि हुई। वन्य प्राणी विशेषज्ञ भी बताते है कि बाघ या शेर आम तौर पर पेड़ पर चढ़े हुए दिखाई नहीं देते हैं। इसके पीछे कई वजह होती हैं। लेकिन ऐसा नहीं है कि वह पेड़ पर चढ़ ही नहीं सकते।

वजन अधिक होने के वजह से बाघ या शेर पेड़ पर चढ़ना पसंद नहीं करते। कान्हा नेशनल पार्क में जो तस्वीर सामने आई उसकी परिस्थितियों को समझना जरुरी हैं। ऐसा दृश्य कम देखने को मिलता है। जिन्होंने ऐसा नजारा देखा वो किस्मत वाले रहे। भोपाल वन विहार में लगभग 6 साल पहले भी इसी तरह का नजारा देखने को मिला था। जब करीब 30 फीट ऊंचे पेड़ पर सतपुड़ा की रानी मटक्कली बाघिन चढ़ गई थी। उस वक्त जानकारों ने बताया था कि बाघिन भीड़ की आदी नहीं थी, लिहाजा पर छिपने के इरादे से पेड़ पर जा पहुंची।
ये भी पढ़े- MP में क्षमता से अधिक TIGER, देश के टाॅप-10 में एमपी के सतपुड़ा को दूसरा, कान्हा 5वें स्थान पर












Click it and Unblock the Notifications