Mandla News: नकली बंदूक की नोक पर डीजल लूट गैंग, हाईवे पर ट्रक चालक होते थे शिकार
मप्र के मंडला नेशनल हाईवे पर ट्रक चालकों से मारपीट कर गाड़ी का डीजल लूटने की वारदात के रहस्य से पर्दा उठ गया है। पिछले कई दिनों से डीजल लुटेरों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा था। लेकिन इस मामले में पुलिस ने इस वारदात को अंजाम देने वाली गैंग को पकड़ा लिया है। आधा दर्जन आरोपी नकली बंदूक का सहारा लेकर अपने मंसूबों पर कामयाब हो रहे थे। इनके कब्जे से लूटा गया बड़ी तादात में डीजल बरामद हुआ है।

मंडला बिछिया टीआई के मुतबिक जून 2022 से हाईवे पर लगातार ट्रक जैसे बड़े वाहनों में डीजल लूट की वारदात हो रही थी। सुनसान हाईवे पर ये वारदात अक्सर रात के वक्त ही घटित होना पाई गई। आरोपी पहले ट्रक चालक और उसमें बैठे क्लीनर से मारपीट करते थे। फिर बदूक की नोक पर गाड़ी का डीजल निकालकर फरार हो जाते थे। ऐसी कई घटनाओं की शिकायत के बाद पुलिस ने हाईवे पर डेरा डाला और बिल्कुल सुनसान वाले रास्ते पर चौकसी की। उसी दौरान दूसरी छोटी गाड़ी में सवार होकर आरोपियों का गिरोह एक ट्रक चालक को अपना शिकार बनाता, उससे पहले ही सभी को दबोंच लिया गया। पकड़े गए आरोपियों में मंडला, बालाघाट, सिवनी के सदस्य है।

टीआई खेमसिंह पेद्रों के मुतबिक आरोपियों ने बताया कि वह नकली बंदूक की नोक पर ट्रक चालकों को डराते धमकाते थे। लूटा हुआ डीजल दूसरे शहरों में कम रेट पर बेंचने का धंधा करते थे। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने उन जगहों पर भी दबिश दी जहां लूटा हुआ डीजल कैन में छिपाकर ररखा था। पुलिस ने उसे भी जब्त कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों का पुराना रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा हैं। पुलिस को आशंका है कि हाईवे पर अन्य वाहन चालकों के साथ दसूरी तरह की हुई वारदातों में पकड़े गए इन आरोपियों का हाथ हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications