Mandi Masjid Protest: शिमला के बाद मंडी में अवैध मस्जिद निर्माण पर बवाल, पुलिस ने किया वाटर कैनन का इस्तेमाल

Mandi Masjid Protest: शिमला के बाद अब हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में मस्जिद के अवैध निर्माण को लेकर हिंदू संगठन विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने मस्जिद की ओर बढ़ने का प्रयास किया, जिसके कारण पुलिस को स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पानी की बौछारों का इस्तेमाल करना पड़ा।

इलाके में माहौल तनावपूर्ण बना रहा। इस बीच, मंडी में जेल रोड मस्जिद की प्रबंधन समिति को शुक्रवार को नगर निगम से एक नोटिस मिला। उन्हें 30 दिनों के भीतर अतिक्रमण की गई जमीन पर बने हिस्से को हटाने का निर्देश दिया गया। मस्जिद 232 वर्ग मीटर जमीन पर फैली हुई है।

Mandi Masjid Protest

जबकि मंजूरी केवल 45 वर्ग मीटर के लिए दी गई थी। यह नोटिस गुरुवार को मुस्लिम समुदाय के सदस्यों द्वारा शिमला में मस्जिद के अवैध हिस्से को स्वेच्छा से गिराए जाने के बाद आया है। मंडी नगर निगम ने नोटिस में कहा कि मस्जिद का बिना अनुमति के बनाया गया ढांचा तोड़ना होगा।

बता दें कि मंडी में हिंदू संगठनों द्वारा विरोध मार्च के आह्वान के जवाब में पुलिस ने भारी तैनाती के साथ सुरक्षा बढ़ा दी है। प्रदर्शनकारियों ने शुरुआत में मंडी बाजार क्षेत्र से मार्च किया और सेरी मंच पर धरने पर बैठ गए। मस्जिद की ओर बढ़ने का प्रयास करने से पहले उन्होंने "जय श्री राम" जैसे नारे लगाए, लेकिन पुलिस ने पानी की बौछारों करके उन्हें रोक दिया।

मस्जिद समिति के सदस्य इकबाल अली ने बताया कि पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने हमें सूचित किया था कि मस्जिद की एक दीवार पीडब्ल्यूडी की भूमि पर है और हमें एक नोटिस दिया गया था। इसलिए हमने दीवार को गिराने का फैसला किया। इस बीच, हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुखू ने निवासियों से शांति बनाए रखने और भड़काऊ बयानों से बचने का आग्रह किया।

उन्होंने जोर देकर कहा कि किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की अनुमति नहीं है। हम सभी का सम्मान करते हैं। हिमाचल की धरती सभी धर्मों का सम्मान करती है। सुखू ने इस बात पर जोर दिया कि विरोध प्रदर्शन लोकतंत्र का हिस्सा हैं, लेकिन उन्हें शांतिपूर्ण रहना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+