भैंस की लात से गई जान, 5 के खिलाफ दर्ज हुआ 'हत्या' का केस
Sultanpur News, सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में 23 जनवरी को थाना कूरेभार के धन्जई गांव स्थित फुलवारी बाग में एक अज्ञात शव बरामद किया गया था। जिसकी शिनाख्त अजय कुमार सिंह के रूप में हुई थी। पुलिस ने इस मामले परिजनों की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

कूरेभार थाना क्षेत्र के धन्जई गांव का मामला
एसपी सिटी मीनाक्षी कात्यान ने बताया कि अजय कुमार सिंह हत्याकांड के खुलासे के लिए एसपी अनुराग वत्स ने स्वाट टीम एवं थाना कूरेभार पुलिस को लगाया था। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर तीन अभियुक्तों को कोर्ट से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गये व्यक्तियो की पहचान नामवर सिंह उर्फ डब्लू निवासी धन्जई, थाना कूरेभार, श्याम बहादुर निवासी सेमरौना, थाना कूरेभार व अमर नाथ वर्मा निवासी धन्जई, थाना कूरेभार के रुप में हुई है।
ऐसे हुई थी मौत
एसपी सिटी नें जानकारी देते हुए बताया कि पूछताछ में अभियुक्तों नें अपना जुर्म कबूल किया है। अभियुक्तों नें पुलिस को बताया की 23 जनवरी को अभियुक्त नामवर की भैंस के गले में फोड़ा हो जाने के कारण उसका ऑपरेशन किया जा रहा था। ऑपरेशन के दौरान भैंस को नामवर, श्याम बहादुर, अमर नाथ वर्मा व 2 अन्य व्यक्ति के साथ मृतक अजय कुमार सिंह ने पकड़ा हुआ था। ऑपरेशन के दौरान भैंस द्वारा अपना पीछला पैर उठा कर झटका मारा गया, जो अजय कुमार के सिर पर लग गया। लात लगने से अजय के सिर से काफी खून बहने लगा। जिस पर इन पांचों अभियुक्तो द्वार बह रहे खून को साफ कर मृतक अजय कुमार को वही छोड़ कर भाग गये।












Click it and Unblock the Notifications