अफगानिस्तान: 130 महिलाओं को बेचने वाला गिरफ्तार

काबुल, 17 नवंबर। अफगानिस्तान में तालिबान ने 130 अफगान महिलाओं को धोखा देने और बेचने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. आरोपी महिलाओं को गरीबी से बाहर निकालने का लालच देकर शादी कराने का वादा का वादा करता था.

उत्तरी अफगानिस्तान के कुंदुज से मिली रिपोर्ट के मुताबिक सभी महिलाएं देश के उत्तरी हिस्से की रहने वाली थीं और आरोपी ने उनकी शादी ऐसे अमीर लोगों से कराने का वादा किया था जिसकी वजह से ये महिलाएं गरीबी से निकल सकेंगी. सभी महिलाएं अत्यधिक गरीब परिवारों की रहने वाली हैं.

man arrested for selling 130 women in afghanistan

अफगानिस्तान के जावजान प्रांत के तालिबान के पुलिस प्रमुख दामुल्ला सिराज ने कहा कि संदिग्ध को सोमवार की रात उत्तरी इलाके से गिरफ्तार किया गया. सिराज ने संवाददाताओं से कहा, "हम अभी भी जांच के शुरुआती चरण में हैं और अधिक विवरण जल्द ही सामने आएंगे."

जिस जिले से आरोपी को गिरफ्तार किया गया है उसके पुलिस प्रमुख मुहम्मद सरदार मुबारेज ने कहा कि आरोपी बेहद गरीब महिलाओं को बहला-फुसलाकर बहुत अमीर लोगों से शादी कराने का वादा करता था. लेकिन वास्तव में वह इन महिलाओं को देश के दूसरे प्रांत में ले जाकर नियमित रूप से बेच देता था, जिसके बाद इन महिलाओं से जबरन काम कराया जाता था और यहां तक कि वेश्यावृत्ति भी की जाती थी. मुबारेज के मुताबिक आरोपी ने करीब 130 महिलाओं को इस तरह बेचा था.

चार दशकों से अधिक समय से अफगानिस्तान गृहयुद्ध और आंतरिक अशांति से ग्रस्त है. अफगानिस्तान में वर्तमान में अत्यधिक गरीबी, भाई-भतीजावाद, भ्रष्टाचार और अपराध बहुत अधिक हैं. करीब तीन महीने पहले सत्ता में लौटे तालिबान देश के प्रमुख शहरों और ग्रामीण इलाकों में सशस्त्र अपराध, डकैती और अपहरण पर अंकुश लगाने की कोशिश कर रहा है लेकिन अब तक उसे कोई खास सफलता नहीं मिली है.

बच्चों और महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए काम कर रहे कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने अफगानिस्तान में मौजूदा संकट, खासकर लड़कियों और महिलाओं की दुर्दशा पर गहरी चिंता व्यक्त की है. पिछले दिनों डब्ल्यूएफपी ने मीडिया रिपोर्टों के हवाले से कहा था, "परिवारों को जीवित रहने के लिए अपने बच्चों को बेचने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है."

एए/वीके (एएफपी)

Source: DW

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+