मैनपुरी में विधवा महिला और उसके प्रेमी के चेहरे पर पोती कालिख, काटे बाल, रहम की भीख मांगते रहे

मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना घटी है। यहां गांव वालों ने विधवा महिला को एक युवक के साथ पकड़ लिया। दोनों के पकड़े जाने के बाद उनकी जमकर पिटाई की गई। इतना ही नहीं, दोनों के बाल भी काट डाले और चेहरों पर कालिख भी पोत दी गई। इस दौरान महिला और युवक लोगों से मिन्नते करते रहे, रहम की भीख मांगते रहे, फिर भी किसी का दिल नहीं पसीजा। संवेदनहीन भीड़ मूकदर्शक बनकर आरोपियों का हौसला बढ़ाती रही।

Recommended Video

      मैनपुरी में विधवा महिला और उसके प्रेमी के चेहरे पर पोती कालिख, काटे बाल, रहम की भीख मांगते रहे
      widow woman and a young man beaten up by villagers in Mainpuri district

      मामला मैनपुरी जिले के सिविल लाइन चौकी क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव का है। गांव निवासी 35 साल की महिला के पति की मौत हो गई है और उसके 3 बच्चे भी हैं। महिला के संबंध गांव के ही एक विवाहित युवक गुरमीत कठेरिया के साथ थे। गांव के लोगों को उनके संबंधों को लेकर आपत्ति थी। महिला के इस अवैध संबंध की शिकायत उसके परिजन से की गई लेकिन इस मामले का कोई हल नहीं निकला।

      घटना के सभी आरोपी गांव से फरार
      शुक्रवार रात करीब 1:30 बजे गांव के कुछ लोगों ने दोनों को घर के बाहर पकड़ लिया। दोनों की जमकर पिटाई की औऱ आपत्तिजनक हालात में वीडियो बनाए गए। फिर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। दोनों को गांव के चौक पर ले जाया गया जहां उनके मुंह कालिख पोती गई और गंजा कर दिया गया। इस दौरान दोनों गांव वालों से रहम की भीख मांगते रहे। रो-रो कर छोड़ने की गुहार लगाते रहे लेकिन किसी ने उनकी बात नहीं सुनी। फिलहाल पुलिस ने इस घटना के तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि 6 से 7 आरोपी अभी फरार है। जिन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

      युवक ने मुश्किल वक्त में दिया सहारा
      गांव में अपमानित होने के बाद कोतवाली पहुंची महिला का दर्द उसकी बातों साफ झलक रहा था। उसने बताया कि उसके पति व युवक में अच्छी दोस्ती थी। करीब चार साल पहले जब पति गंभीर बीमारी से ग्रसित हुए तो परिवार के लोगों ने भी साथ छोड़ दिया। इस बीच युवक ने मुश्किल वक्त में उसे सहारा दिया। पति के इलाज के लिए रुपये खर्च किए। उसके घर का खर्च भी चलाया। इतना सब करने के बाद भी पति की मौत हो गई। तभी से वह उसके साथ पत्नी की तरह रह रही है। युवक की पत्नी भी उसे छोड़कर जा चुकी है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+