मैनपुरीः शौच करने जा रही लड़की के साथ चार लोगों ने किया गैंगरेप

मैनपुरी। आज पूरा देश कोरोना वायरस जैसी महामारी से जूझ रहा है। लोग घरों में कैद है लॉक डाउन का पालन कर रहे हैं। वही मनचले प्रवृत्ति के लोग आज भी महिलाओं और किशोरियों के साथ अत्याचार करने से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला कुरावली थाना क्षेत्र के एक गांव में देखने को मिला, जहां शौच क्रिया करने जा रही एक किशोरी को नशीला पदार्थ सुंघा कर उसे कमरे में बंद कर लिया और तमंचे की नोक पर अपने अन्य तीन साथियों के साथ मिलकर किशोरी के साथ बारी-बारी से सामूहिक बलात्कार किया।

uttar pradesh mainpuri misdeed with girl

घटना की रिपोर्ट थाने में दर्ज करा दी गई है। शिकायत में दो आरोपितों के नाम हैं और दो अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए छापा मारकर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण भी कराया है। पूरी घटना थाना कुरावली क्षेत्र के गांव की है, यहां की रहने वाली एक किशोरी के साथ थाना क्षेत्र के समीर और सनोज निवासी बसंतपुर ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर किशोरी को अपनी हवस का शिकार उस समय बनाया।

जब किशोरी शौच क्रिया के लिए खेतों की तरफ जा रही थी तभी सभी आरोपियों ने किशोरी को तमंचे की नोक पर बंधक बना लिया और बारी-बारी से उसके साथ बलात्कार किया। किशोरी की गंभीर हालत होने पर उसको खेतों में फेंक दिया। जब परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो परिजन किशोरी को लेकर थाने पहुंचे, यहां पुलिस ने गैंगरेप की धाराओं में दो नामजद और एक अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। वहीं किशोरी का स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया है। वहीं पुलिस ने इस संबंध में दो अभियुक्तों को छापा मारकर गिरफ्तार कर लिया है।अन्य अज्ञात लोगों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+