Mainpuri: कंडक्टर मोहित यादव ने ट्रेन के आगे कूदकर किया सुसाइड, बरेली नमाज प्रकरण में चल रहा था बर्खास्त
Mainpuri News: बरेली नमाज प्रकरण में बर्खास्त हुए यूपी रोडवेज बस के कंडक्टर ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। 32 वर्षीय कंडक्टर मोहित यादव नमाज प्रकरण के बाद से सस्पेंड चल रहे थे। मोहित मैनपुर के रहने वाले थे और रविवार की रात से लापता था।
सोमवार सुबह मोहित यादव का शव उनके घर के पास स्थिति रेलवे की पटरियों पर पड़ा मिला था। मोहित का शव मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, दूसरी तरफ जैसे ही मोहित यादव के सुसाइड किए जाने की जानकारी बरेली डिपो के संविदा कर्मचारियों को हुई तो रोष फैल गया।

जानिए क्या था बस नमाज प्रकरण
मोहित यादव, मैनपुरी जिले के घिरौर थाना क्षेत्र के नगला खुशाली का रहने वाला था और यूपी रोडवेज में संविदा पर तैनात था। उसे हर महीने 17 हजार रुपए वेतन मिला था। लेकिन, 3 जून को मोहित बरेली डिपो की जनरथ बस यूपी 32 एनएन0330 पर तैनात था। वह बस लेकर करीब 7:30 बजे कौशांबी के लिए रवाना हुआ था।
बस को रामपुर से पहले रास्ते में रोक दिया गया था। जब यात्रियों ने बस को रोके जाने का कारण पूछा तो पता चला कि मुस्लिम यात्रियों को नामाज अदा करनी थी, इसलिए बस को रोका गया है। जिसपर बस में सवार अन्य यात्रियों ने हंगामा किया और वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
विभाग ने की थी यह कार्रवाई
वीडियो वायरल हुआ तो मामला सुर्खियों में आ गया। इतना ही नहीं, एक यात्री द्वारा इस मामले की शिकायत भी गई। जिसके बाद वायरल वीडियो और शिकायत का संज्ञान लेते हुए और आरएम दीपक चौधरी के निर्देश पर बरेली डिपो के एआरएम संजीव श्रीवास्तव ने बस चालक केपी सिंह को निलंबत करने के साथ ही मोहित की संविदा समाप्त कर दी थी।
संविदा समाप्त होने के बाद तनाव में था मोहित
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोहित यादव संविदा समाप्त होने के बाद काफी तनाव में था। इतना ही नहीं, मोहित के एक करीबी ने ऐसी भी जानकारी दी कि उसके पास पैसे खत्म हो गए थे। वह घर चलाने के लिए संघर्ष कर रहा था। सोमवार को मोहित ने अपनी जान दे दी। इस घटना के बाद बरेली में संविदा कर्मचारियों ने वर्कशॉप में काम बंद कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications