Wedding News: बारात देखने आई महिलाओं-लड़कियों को देख दूल्हे ने की ऐसी हरकत, दुल्हन को आया गुस्सा, टूट गई शादी

Wedding News: यूपी के मैनपुरी में शादी में एक दूल्हे ने ऐसी हरकत कर दी जिससे दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। हालांकि लोग उसे समझाने का काफी प्रयास किए लेकिन दुल्हन शादी के लिए तैयार नहीं हुई।

दुल्हन के इस फैसले के बाद जब बात नहीं बनी तो दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोगों में कहासुनी होने लगी। उसके बाद देखते ही देखते दोनों पक्षों में हाथापाई होने लगी। बाद में वर और कन्या पक्ष के सभ्रांत लोगों ने किसी तरह दोनों पक्षों को शांत कराया।

up-news-the-groom-did-such-a-thing-in-the-wedding-procession-the-marriage-broke

बाद में यह तय हुआ कि शादी नहीं होगी। उसके बाद दूल्हा और बाराती मायूस हो गए और शादी किए बगैर दूल्हे को वापस लौटना पड़ा। इस मामले को लेकर इलाके के लोगों में तरह-तरह की चर्चा चल रही है। कुछ लोग दुल्हन की तारिफ कर रहे हैं तो कुछ उसे गलत ठहरा रहे हैं।

दरअसल, मैनपुरी जनपद के करहल थाने के एक गांव के रहने वाले युवक की शादी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में तय थी। शनिवार की रात में धूमधाम से बारात लड़की के घर पहुंची। दूल्हे और उसके दोस्तों ने डीजे पर जमकर डांस किया।

उसके बाद द्वारपूजा की रस्म संपन्न हुई। द्वारपूजा संपन्न हो जाने के बाद भी दूल्हे के दोस्त डांस करते रहे। इधर लड़की पक्ष द्वारा जयमाल की तैयारियां की जाने लगी। चर्चा है कि इसी बीच दूल्हे के दोस्तो ने उसे शराब पिला दिया।

शराब पीने के बाद जब उसे नशा चढ़ा तो वह डीजे पर डांस करने लगा। डांस के दौरान दूल्हे के पैर लड़खड़ाने लगे। यह सब वहां मौजूद घराती पक्ष की महिलाएं और लड़कियां भी देख रही थीं। वहीं से किसी ने दुल्हन को बता दिया कि दूल्हा नशे में है और डांस कर रहा है।

उसके बाद दुल्हन उसे देखकर नाराज हाे गई और शादी करने से इंकार कर दिया। दुल्हन द्वारा शादी से इंकार किए जाने के बाद शादी में हड़कंप मच गया। लोगों ने दुल्हन को काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन वह शादी के लिए तैयार नहीं हुई। फिर मायूस होकर दूल्हे और बरातियों को वापस लौटना पड़ा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+