डॉक्टर ने परिजनों को ऐसी क्या दी सलाह की नवजात की हो गयी मौत, हॉस्पिटल हुआ सील, जानिए पूरा मामला
Mainpuri News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले से एक ऐसा हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां एक डॉक्टर की सलाह नवजात के लिए मौत की वजह बन गयी। पांच दिन की नवजात की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा शुरु कर दिया। आरोपी डॉक्टर फरार है। हॉस्पिटल को सील कर दिया गया है।
डॉक्टर ने नवजात को धूप दिखाने को कहा था
पूरा मामला मैनपुरी के घिरोर थाना क्षेत्र का है। यहां के ग्राम भुगाई निवासी विमलेश कुमार की पत्नी रीता ने शहर के राधारमण रोड पर स्थित सांईं अस्पताल में पांच दिन पूर्व ऑपरेशन से एक बच्ची को जन्म दिया था। बच्ची को थोड़ी दिक्कत थी तो अस्पताल के डॉक्टर ने बच्ची को आधा घंटा धूप में रखने की सलाह दी थी।

परिजनों की माने तो उन्होंने लगभग साढ़े ग्यारह बजे मासूम बच्ची को अस्पताल की छत पर धूप खाने के लिए रखा था। लेकिन धूप इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में बच्ची की हालत बिगड़ गई। 12 बजे के करीब परिजन उसे धूप से उठाकर नीचे ले आए। मगर इसके थोड़ी ही देर बाद बच्ची की मौत हो गई।
सीएमओ ने बताया कि इस मामले की जानकारी होते ही आरोपी डॉक्टर की तलाश शुरु कर दी गयी है। हॉस्पिटल को सील कर दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है ।












Click it and Unblock the Notifications