Ram Mandir: अयोध्या राम मंदिर को लेकर डिंपल यादव ने कही बड़ी बात, बीजेपी पर भी बोला हमला
Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या राम मंदिर को लेकर सपा सांसद डिंपल यादव का बयान आया है। डिंपल यादव ने कहा कि यदि उनको अयोध्या राम मंदिर के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निमंत्रण नहीं मिलता है तो भी वे राम मंदिर में दर्शन के लिए जाएंगी।
हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि भले ही उद्घाटन के दिन वे राम मंदिर ना जाए लेकिन निर्धारित तिथि के बाद किसी भी समय वे दर्शन करने जाएंगी। वह साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अपने आराध्य को राजनीति में नहीं बांधना चाहिए।

दरअसल, सोमवार शाम को सांसद डिंपल यादव मैनपुरी पहुंचीं थीं। मैनपुरी जनपद के महिला सभा की जिला अध्यक्ष ज्योति मैसी के आवास पर उन्होंने प्रेस वार्ता किया। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला।
उन्होंने कहा कि देश की संसद से 142 सांसदों को एक साथ निलंबित किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। सरकार पूरी तरह डरी है और भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा ईडी, सीबीआई और आयकर टीम का दुरुपयोग किया जा रहा है।
जनता का ध्यान भटकाती है भाजपा
उन्होंने कहा कि सदन में चर्चा से भाजपा सरकार डरती है और तमाम तरह की बातों को उछाल कर जनता का ध्यान भटकाया जा रहा है। सरकार द्वारा गरीबों को राशन वितरित किए जाने की बात तो कही जाती है लेकिन नौकरी के नाम पर कोई चर्चा नहीं होती है।
कुश्ती संघ को लेकर छ्डि़े घमासान पर उन्होंने कहा कि संघ में भी सरकार के लोग शामिल हैं और सांसद बृजभूषण के करीबी को कुश्ती संघ का अध्यक्ष बनवा दिया गया। वहीं आतंकी हमले में शहीद हुए चार जवानों और तीन नागरिकों की मौत पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि यह घटना सरकार के दावों की पोल खोल रही है। सरकार द्वारा दावा किया जाता है कि जवानों पर पत्थर तक चल सकता है। वहीं आतंकियों द्वारा सेवा के जवानों की हत्या की जा रही है।
वहीं स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा लगातार हिंदू धर्म को लेकर दिए जा रहे बयान के बारे में सवाल पूछने पर उन्होंने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा दिए गए बयान उनके व्यक्तिगत बयान हैं। समाजवादी पार्टी का इससे कोई वास्ता नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications