पुलिसवालों ने आधी रात में चुराई जंजीर में बंधी प्याज, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई करतूत

मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में प्याज की चोरी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। बात सिर्फ प्याज चोरी की नहीं, बल्कि चोर की है जिसकी वजह से मामला चर्चा का विषय बन गया। दरअसल, ये चोर कोई और नहीं बल्कि दो पुलिसवाले थे। पुलिसवाले सब्जी की दुकान में बंधी जंजीर तोड़कर प्याज और नकदी और अन्य मंहगी सब्जी चोरी कर रहे हैं।

policeman theft onion from shop caught on cctv camera

सीसीटीवी फुटेज से सामने आई खाकी करतूत

घटना थाना किशनी इलाके के कस्बा कुसमरा की है। चौराहे पर सब्जी का मार्केट है। बीती रात दो पुलिसवालों ने सब्जी की दुकान में बंधी जंजीर तोड़कर दुकान में रखा प्याज, नकदी व अन्य मंहगी सब्जी चोरी कर ली। खाकी की ये करतूत पास की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

सब्जी विक्रेता को सुबह हुई घटना की जानकारी

सब्जी विक्रेता अरविंद को सुबह दुकान पर पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई। जब पास की दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए तो पता चला कि दो पुलिसकर्मियों ने ही घटना को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि ये पुलिसकर्मी ही यहां रात्रि गश्त पर तैनात थे। मामले में पुलिस अधिकारी बोलने से बच रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+