मैनपुरी: रेप पीड़िता ने खुद को किया आग के हवाले, अस्पताल में तोड़ा दम

मैनपुरी। यूपी के मैनपुरी में एक दुष्कर्म पीड़िता ने दबंगों से परेशान होकर खुद को आग के हवाले कर लिया। अस्पताल में उपचार के दौरान किशोरी की मौत हो गई। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा तो दर्ज कर लिया है, लेकिन मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। दूसरी ओर, पुलिस कैमरे के सामने कुछ भी कहने से बच रही है।

physical attack victim self immolation in mainpuri

तमंचे की नोंक पर किया रेप

पूरा मामला मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले का है। किशोरी के परिजन एक शादी समारोह में गए हुए थे, तभी पड़ोसी युवक घर में घुस आया और तमंचे की नोंक पर उसके साथ दुष्कर्म किया। सुबह परिजनों के घर आने पर किशोरी ने अपने माता-पिता को रो-रोकर आपबीती सुनाई। थाने में शिकायत किए जाने की बात सुन दबंग पड़ोसी ने किशोरी के माता-पिता के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी।

परेशान होकर पीड़िता ने की आत्महत्या

दबंग आरोपियों ने किशोरी के परिजनों को घर से निकलने पर अपना पहरा बैठा दिया। आखिरकार दबंगों की दबंगई से परेशान दुष्कर्म पीड़िता किशोरी ने अपने ही घर में मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। उपचार के दौरान किशोरी की सैफई अस्पताल में मौत हो गई। दुष्कर्म पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+