गुजराती युवती को FB पर हुआ यूपी के दरोगा से प्यार, मैनपुरी में रेप!
Mainpuri News मैनपुरी। उत्तर प्रदेश की पुलिस अपने कारनामों के लिए आजकल बदनाम हो रही है। वहीं, एक बार फिर पुलिस की वर्दी पर दागा लगा है। गुजरात की एक युवती ने यूपी पुलिस के दारोगा पर फेसबुक के जरिए प्यार और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसपी को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।

मामला मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र का है। पीड़िता ने पुलिस की दी तहरीर में बताया कि मैनपुरी कोतवाली में तैनात एक दारोगा ने उसे फेसबुक पर दोस्ती की। दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। पीड़िता ने बताया कि दारोगा ने उसे शादी का झांसा देकर दिल्ली बुलाया। अपने माता-पिता से मिलने की बात कहकर दारोगा उसे मैनपुरी स्थित अपने सरकारी आवास पर लेकर पहुंचा और यहां उसके साथ दुष्कर्म किया।
पीड़िता ने बताया कि उस समय दरोगा कोतवाली मैनपुरी में तैनात था। वर्तमान में दरोगा एलाऊ थाने में तैनात है। फ़िलहाल आरोपी दरोगा की कुम्भ मेला में ड्यूटी लगी हुई है। एसपी अजय शंकर राय ने आरोपी दरोगा के खिलाफ तहरीर के आधार पर दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए है। साथ ही मामले की जांच सीओ सिटी राकेश पांडेय को सौंपी गई है।












Click it and Unblock the Notifications