दुल्हन की चौखट पर बारात पहुंचने से पहले ही मच गई चीख-पुखार, रास्ते में हो गया भयानक हादसा

Mainpuri news, मैनपुरी। यूपी के मैनपुरी में कुरावली थाना क्षेत्र के ग्राम नहगला सुमेर से बारातियों को लेकर जा रही प्राइवेट बस संख्या KA20A1390 ग्राम छाछा के निकट डीसीएम संख्या UP 34AT3919 से टकरा गई। डीसीएम से टक्कर होते ही बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में सवार 70 से अधिक यात्री बैठे थे जिसमें से 35 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला चिकित्सालय भेजा गया। घटना की जानकारी मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई।

one died and dozens of people injured after bus overturned

घटना रविवार देर रात की है। नगला सुमेर निवासी अभिलाख सिंह के पुत्र शैलेश यादव की बारात फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम रूपनगर जा रही थी। बस में लगभग 70 से अधिक सवारियां थीं। बस जैसे ही भोगाव थाना क्षेत्र मैं छाछा चौराहे से थोड़ा आगे पहुंची तभी सामने से आ रही डीसीएम से बस की टक्कर हो गई। टककर होते ही बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे जा पलटी और बस में सवार बारातियों में चीख पुकार मच गई।

one died and dozens of people injured after bus overturned

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग बस यात्रियों को निकालने पहुंच गए। खबर मिलते ही कई थानों की पुलिस भी मौके पर आ गई। एंबुलेंस को बुलाकर यात्रियों को जिला चिकित्सालय भिजवाया गया। पुलिस के मुताबिक एक की मौत हो गई है और 4 लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+