मैनपुरी: गश्त के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर की फायरिंग, सिपाही को लगी गोली, हालत गंभीर

मैनपुरी। यूपी के मैनपुरी मे देर रात गश्त के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।गोली लगने से एक सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल पुलिसकर्मी अंकित चौधरी को जिला अस्पताल से सैफई रेफर किया गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द बदमाशों को गिरफ्तार ​कर लिया जाएगा।

miscreants shot policeman during patrolling in mainpuri

क्या है पूरा मामला

पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला पुलन्दर वाली बगिया का है। यहां देर रात दो सिपाही कुलदीप सिंह फौजदार और अंकित चौधरी गश्त कर रहे थे। तभी एक बाइक पर सवार बदमाश को उन्होंने जब रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने सीधा फायर कर दिया, जिससे अंकित चौधरी नाम का सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए सैफई रेफर किया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

जल्द गिरफ्तारी का दावा

आईजी ए सतीश गणेश मैनपुरी पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। बदमाशों की तस्वीरें सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई हैं। आईजी का कहना है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ बदमाशों को पुलिस ने घेर लिया है, जिसके बाद बदमाशों का पीछा करते समय बदमाशों ने फायर कर दिया। एक सिपाही गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे सैफई इलाज के लिए रेफर किया गया है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। घटना के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+