Mainpuri News: घर वाले अनजान, कैसे गई दूल्हे की जान? शादी के दो दिन बाद ही दुल्हन हो गई विधवा
Mainpuri News: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जनपद से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। मैनपुरी जनपद में शादी की 24 घंटे के अंदर ही एक दूल्हे की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दूल्हा सोफे पर बैठा था इसी दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस मृतक की डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है। बताया जा रहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दूल्हे की मौत का कारण स्पष्ट हो पायेगा। घटना से दूल्हा दुल्हन दोनों के परिवार में मातम पसरा है।

यह पूरा मामला मैनपुरी जनपद के किशनी थाना क्षेत्र के हविलिया गांव का है। बताया जा रहा है कि गांव में सत्यनारायण यादव का परिवार रहता है। सत्यनारायण यादव के 20 वर्षीय बेटे सोनू यादव की शादी औरैया जिले के एक गांव की रहने वाली युवती के साथ तय थी।
बताया जा रहा है कि बीते मंगलवार को सोनू की बारात धूमधाम से औरैया के सुल्तानपुर गांव पहुंची। गांव में सोनू और उक्त युवती की धूमधाम से शादी संपन्न हुई। शादी संपन्न होने के बाद बुधवार को बारात मैनपुरी वापस लौटी।
बताया जा रहा है कि सोनू यादव की शादी में शामिल होने के लिए उसके रिश्तेदारी के लोग भी आए हुए थे। गुरुवार को रिश्तेदारों की विदाई की जा रही थी। विदाई करने के बाद सोनू अपने मकान की पहली मंजिल पर रखे हुए सोफे पर गया उसके बाद वहीं पर उसकी मौत हो गई।
इधर परिवार के लोग रिश्तेदारों की विदाई करने में व्यस्त थे किसी को इस बात की जानकारी नहीं थी। सोनू की मां जब छत पर गई तो उसे सोफे पर बैठा देख उठने लगी तो वह उठ नहीं पाया। इसके बाद उसकी मां ने परिवार के सदस्यों को बुलाया।
परिवार के अन्य सदस्य पहुंचे उसके बाद भी सोनू के शरीर में कोई हलचल नहीं हुई। ऐसे में परिवार के सदस्य उसे लेकर एक निजी चिकित्सालय में पहुंचे जहां डॉक्टरों द्वारा सोनू को मृत घोषित कर दिया गया। सोनू की मौत की सूचना मिलने के बाद उसके परिवार में कोहराम मच गया।
घटना की जानकारी मिलने के बाद दुल्हन के घर वाले भी वहां पहुंच गए। शादी होने के 24 घंटे में ही उनकी बेटी विधवा हो गई इस बात को लेकर ससुराल वाले थे रोते नजर आए। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले में सोनू की डेड बॉडी पोस्टमार्टम के लिए भेज दी गई है पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।












Click it and Unblock the Notifications