Mainpuri News: बकरा चोरी के आरोप में 2 युवकों की बेरहमी से पिटाई, Video देख कांप उठे लोग, 6 आरोपी गिरफ्तार

Mainpuri News: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। मैनपुरी जिले में ग्रामीणों ने चोरी के आरोप में दो युवकों को पकड़कर पहले पेड़ से बांधा और फिर उनकी पिटाई की। इतना ही नहीं, पिटाई के बाद मनबढ़ लोगों ने दोनों युवकों के प्राइवेट पार्ट में पेट्रोल डाल दिया।

इस दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने पूरे मामले का वीडियो बना लिया। इस मामले की जानकारी होने के बाद पीड़ित के माता-पिता द्वारा पुलिस शिकायत की गई। शिकायत के आधार पर पुलिस द्वारा छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Mainpuri Uttar Pradesh

आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई कर रही है। मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पुलिस का कहना है कि दो आरोपी अभी फरार हैं, उनकी तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह पूरा मामला मैनपुरी जनपद के किसी थाना क्षेत्र के एक गांव का है। बताया जा रहा है कि दो युवकों को गांव के रहने वाले कुछ लोगों ने बकरा चोरी के आरोप में पकड़ लिया। पकड़ने के बाद उन लोगों द्वारा उनसे पूछताछ की गई।

पूछताछ में दोनों युवकों द्वारा मामले में अभिज्ञता जाहिर की गई। बावजूद इसके पड़े हुए लोगों ने उन्हें पेड़ से बांधकर लाठी डंडे से दोनों की जमकर पिटाई की। पिटाई करने के बाद मारने पीटने वाले लोगों ने दोनों के कपड़े फाड़ दिए और उन्हें खेत में लेटा दिया।

खेत में लेटाने के बाद मारने पीटने वाले लोगों ने दोनों के प्राइवेट पार्ट में पेट्रोल डाल दिया। प्राइवेट पार्ट में पेट्रोल डाले जाने के बाद युवक बुरी तरह तड़पने लगे इसके बावजूद भी लोगों का कलेजा नहीं पसीजा और मौजूद लोग दोनों को पीटते रहे।

गंभीर हालत में छोड़कर चले गए घर
इस मामले में पीड़ित के परिजनों द्वारा पुलिस से शिकायत करते हुए बताया गया कि मारने पीटने के बाद आरोपी पीड़ितों को वहीं पर छोड़कर चले गए। यह भी बताया कि उन लोगों द्वारा धमकी दी गई की घटना के बारे में किसी से शिकायत की जाएगी तो अच्छा नहीं होगा।

बताया जा रहा है कि दोनों युवक गरीब परिवार से रहने वाले हैं जबकि मारपीट करने वाले लोगों का गांव में काफी रसूक है। मारपीट के दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने इसका वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद परिवार वालों को पूरे मामले की जानकारी हुई उसके बाद उन लोगों द्वारा पुलिस से शिकायत की गई। शिकायत के बाद पुलिस ने इस मामले में हरि, नीरज, अरुण, संजीव, राजीव और अशोक को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्‍य आरोपी फरार हैं उनकी तलाश की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+