Mainpuri: रेप के बाद 19 वर्षीय छात्रा की हत्या, घर में घुसकर आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम

Mainpuri: रेप के बाद 19 वर्षीय छात्र की हत्या, घर में घुसकर आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम

Mainpuri, 06 अक्टूबर: बीएससी की 19 वर्षीय छात्रा का शव उसके घर में पड़ा मिला है। परिजनों का आरोप है गांव के युवक ने घर में घुसकर छात्रा के साथ रेप किया और फिर उसकी हत्या कर दी। घटना को उस वक्त अंजाम दिया गया, जब घर में पीड़िता अकेली थी। इस घटना को अंजाम देकर आरोपी मौका-ए-वारदात से फरार हो गया। वहीं, इस वारदात की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Mainpuri News: 19 year old BSA student physical attack and lost life

यह घटना मैनपुरी जिले के भोगांव पुलिस स्टेशन की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिस वक्त बीएससी द्वितीय वर्ष की 19 वर्षीय छात्र के साथ घटना को अंजाम दिया गया, उस वक्त वो घर में अकेली थी। पीड़िता के पिता आलू खरीदने के लिए मैनपुरी गए हुए थे, जबकि मां दवाई लेने आगरा गई थी। वहीं, पीड़िता की छोटी बहन कोचिंग पढ़ने के लिए भोगांव गई थी। छोटी बहन ने बताया कि जब वो कोचिंग वापस घर लौटी तो उसने दरवाजा खटखटाया तो 20 साल के आरोपी पुष्पेंद्र ने दरवाजा खोला और बाहर भाग गया।

इसके बाद मैंने घर के अंदर गई तो देखा दीदी का शव बेड पर पड़ा था। बहन का शव देखकर उसकी चीख निकल गई। चीखने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर भारी पुलिस बल के साथ एसपी कमलेश दीक्षित भी पहुंच गए। डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम भी बुला लिया गया। इस दौरान फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य को एकत्र कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी गांव से फरार हो गया। एसपी कमलेश दीक्षित ने बताया, 'पीड़िता के पित ने अपनी बेटी के साथ रेप और हत्या का आरोप लगाते हुए आरोपी पुष्पेंद्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम ने उसके घर और संभावित ठिकानों पर छापेमारी की। लेकिन अभी वो फरार है।' एसपी ने आश्वासन देते हुए कहा कि जल्दी ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+