यूपी में जंगलराज, उन्नाव के बाद मैनपुरी में छेड़छाड़ का विरोध करने पर दबंगों ने घर में घुसकर लड़की को फंदे पर लटकाया

मैनपुरी। उत्तर प्रदेश में अपराधियों का खौफ दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। दुष्कर्म जैसे जघन्य अपराध को अंजाम देने में अपराधी बिल्कुल गुरेज नहीं कर रहे हैं। गुरुवार को एक तरफ जहां उन्नांव में रेप पीड़िता को दबंगों ने जिंदा जला दिया तो वहीं के मैनपुरी जिले में एक छात्रा को छेड़छाड़ का विरोध करना भारी पड़ गया। गुरुवार को दबंगों ने घर में घुसकर छात्रा को फंदे पर लटका दिया।

छात्रा की हत्या के बाद ग्रामीणों का हंगामा

छात्रा की हत्या के बाद ग्रामीणों का हंगामा

वारदात को अंजाम देने के बाद दबंग फरार हो गए। छात्रा की हत्या के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट गया और उन्होंने हंगामा कर दिया। दिल दहलाने वाली ये घटना मैनपुरी के घिरोर कस्बे की है। वहीं पुलिस इसे ऑनर किलिंग के नजरिए से भी देख रही है। मृतक छात्रा के परिजनों ने आरोप लगाया है कि बीते बुधवार यानी चार दिसंबर को उनकी बेटी गांव के पास स्कूल में पढ़ने गई थी।

घर में घुसकर छात्रा को मारा

घर में घुसकर छात्रा को मारा

इस दौरान स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों ने उसके साथ छेड़छाड़ की। स्कूल से घर लौटने पर परिजनों को छात्रा ने घटना की जानकारी दी। इस बात की जानकारी लगते ही भाई ने आरोपियों को मारा-पीटा। लेकिन उस दौरान गांव वालों ने बीच-बचाव करते हुए मामले को निपटा दिया। छात्रा के परिजनों का आरोप है कि गुरुवार सुबह कार में सवार होकर चार युवक उनके घर में घुस आए।

शोर सुनकर गांव वाले मौके पर पहुंचे तो भाग रहे थे आरोपी

शोर सुनकर गांव वाले मौके पर पहुंचे तो भाग रहे थे आरोपी

छात्रा को घर में अकेला पाकर चारों युवकों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और घर में ही फांसी से लटका दिया। इस दौरान शोर सुनकर वहां गांव वाले आ गए। छात्रा की मौत के बाद ग्रामीणों ने तुरंत आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस के अनुसार घटना की सूचना मिलते ही वह गांव पहुंच गई थी।

पुलिस कर रही है आरोपियों की तलाश

पुलिस कर रही है आरोपियों की तलाश

पुलिस ने छात्रा को फंदे उतारकर उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उसके बाद गांव वालों से घटना की जानकारी ली गई। मृतक छात्रा के परिजनों ने कुछ युवकों को नामजद किया है। नामजद युवकों में से मुख्य आरोपी सहित दो युवकों को पुलिस ने कुछ घंटों में ही गिरफ्तार कर लिया। बाकी आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+