Mainpuri Bypolls: SP-BJPकी जीत BSP मतदाताओं के सहारे, जानिए कैसे समीकरण बदल सकते हैं मायावती के वोटर्स

मैनपुरी उपचुनाव में सपा-भाजपा की जीत में बसपा के वोटर्स की भूमिका काफी अहम रहेगी। बसपा ने यहां से उम्मीदवार नहीं उतारा है, लेकिन उसके वोटर्स किस दल के साथ जाते हैं, यह देखने वाली बात है।

Mainpuri Bypolls: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी उपचुनाव को लेकर लगातार सियासी समीकरण बदल रहे हैं। मैनपुरी समाजवादी पार्टी का गढ़ है ऐसे में मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद यहां से यादव परिवार की बहू डिंपल यादव मैदान में हैं, जबकि उनके सामने भारतीय जनता पार्टी ने रघुराज शाक्य को उतारा है। लेकिन राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि मैनपुरी उपचुनाव में बहुजन समाज पार्टी के कोर मतदाताओं का वोट अहम भूमिका निभाने जा रहा है। यूपी की राजनीति को करीब से देखने वालों का मानना है कि मैनपुरी लोकसभा सीट पर मायावती की बसपा के कोर वोटर्स नतीजों को तय करेंगे।

बसपा के वोटर्स अहम

बसपा के वोटर्स अहम

एक्सपर्ट का मानना है कि मैनपुरी उपचुनाव में यूं तो सीधी लड़ाई सपा और भाजपा के बीच है लेकिन यहां 1.25 लाख वोटर जाटव समुदाय से आते हैं, 70 फीसदी वोटर्स कठेरिया और अलग-अलग जातियों से आते हैं। हालांकि बसपा इस चुनाव में हिस्सा नहीं ले रही है, लिहाजा उनके पास यह विकल्प है कि वह किसी दूसरे दलके उम्मीदवार को अपना वोट दें। ऐसे में सपा और भाजपा दोनों के पास यह विकल्प मौजूद है कि वह बसपा के कोर वोटर्स को तोड़कर अपने पक्ष में ला सकें।

 डिंपल यादव के प्रचार में पूरा परिवार

डिंपल यादव के प्रचार में पूरा परिवार

पिछले चुनाव की बात करें तो अंतिम नतीजों में बसपा के वोटर्स की भूमिका काफी अहम रही थी। सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद पार्टी को लोगों की सहानुभूति मिल रही है। मैनपुरी को सपा का मजबूत किला माना जाता है, इस सीट से प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव मैदान में हैं। डिंपल यादव के समर्थन में पूरा परिवार मैदान में है। अखिलेश यादव से लेकर शिवपाल यादव तक डिंपल यादव के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं।

भाजपा भी झोंक रही ताकत

भाजपा भी झोंक रही ताकत

डिंपल यादव के समर्थन में मुलायम सिंह के भाई शिवपाल यादव प्रचार कर रहे हैं। यूं तो मैनपुरी को सपा का गढ़ माना जाता है लेकिन भाजपा प्रदेश में और केंद्र में सत्ता में है, वह इस सीट पर चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक रही है। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी रघुराज शाक्य के समर्थन में बरनहाल में रोड शो किया। इस दौरान केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मैं अखिलेश यादव और शिवपाल यादव की गालियों का जवाब नहीं देना चाहता हूं, ना ही दूंगा, मेरे जीवन के मूल्य ऐसे नहीं हैं।

 लोग मैनपूरी में भी गुंडाराज खत्म करना चाहते हैं

लोग मैनपूरी में भी गुंडाराज खत्म करना चाहते हैं

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा अखिलेश यादव और उनके चाचा डरे हुए हैं, वह काफी परेशान हैं क्योंकि उन्हें हार का डर सता रहा है। रामपुर के लोगों ने आजम खान को हरा दिया और मैनपुरी के लोग अब डिंपल यादव को हराएंगे, रघुराज शाक्य को विजयी बनाएंगे। यहां के लोग इसी दिशा में काम कर रहे हैं, वह मैनपुरी में गुंडाराज को खत्म करना चाहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+