Mainpuri ByElection 2022 : सीएम योगी मैनपुरी के करहल में करेंगे चुनावी सभा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मैनपुरी के करहल में नरसिंह यादव इंटर कालेज किशनी चौराहा पर जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह तारघर मैदान फतेहाबाद रोड आगरा में प्रबुद्ध सम्मेलन में शामिल होंगे।
ये है सीएम योगी का कार्यक्रम
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करहल (मैनपुरी) से दोपहर 2:20 बजे हेलीकाप्टर से खेरिया एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से दोपहर 2:30 बजे तारघर मैदान पहुंचेंगे। यहां दोपहर 4:30 बजे तक प्रबुद्ध सम्मेलन कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसी दौरान मुख्यमंत्री द्वारा 487.67 करोड़ की 17 परियोजनाओं का लोकार्पण होगा। साथ ही 219.74 करोड़ की 71 परियोजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा।

Recommended Video
Mainpuri By Election: Keshav Prasad Maurya ने क्या कहा Akhilesh Yadav पर | वनइंडिया हिंदी | *News


Click it and Unblock the Notifications
